चोर चाहे कितने भी शातिर क्यों न हों, कानून के हाथ आखिरकार उन तक पहुंच ही जाते हैं।
जींद समाचार: जींद पुलिस ने बहुचर्चित पशु चोरी मामले में दो ओर आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। एवीटी स्टाफ की तकनीकी जांच और लगातार कार्रवाई के चलते अब तक इस मामले में कुल 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। मामला जुलाना क्षेत्र के गांव जैजैवंती का है, जहां डेयरी का ताला तोड़कर करीब 9 लाख रुपये कीमत की चार भैंसें चोरी कर ली गई थीं।
पुलिस जांच के दौरान पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में फुरकान उर्फ मिर्ची और सोहेल (कैराना, उत्तर प्रदेश) के नाम सामने आए। इसके बाद दोनों को प्रोटेक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एवीटी स्टाफ की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए बड़ा संदेश है कि अपराध करने वाला कितना भी दूर क्यों न भागे, कानून से बच नहीं सकता।
ये ताजा समाचार भी पढ़ें, पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-
करीब एक दर्जन प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी, जाने पूरा मामला,
झज्जर में दर्दनाक हादसा पिकअप-कार की टक्कर, दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर,
Accident: नारनौंद पेटवाड़ रोड़ पर हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, छात्र समेत दो घायल,
Accident News : कैथल सडक़ हादसे में व्यक्ति की मौत, नहीं हुई मृतक की पहचान,
पहली बारिश ने खोली पोल, SDM कार्यालय, नागरिक अस्पताल, पेटवाड़ रोड और खांडा मोड़ पर जलभराव,
लोहारी राघो के बिट्टू की मौत के मामले में परिजनों ने उठाई जांच की मांग, एसडीएम को सोंपा ज्ञापन,
Snatching: हिसार में चांदी की चेन छीनने की वारदात का खुलासा, एक गिरफ्तार, अन्य कि तलाश में छापेमारी,



