चैनत गांव में हांसी बरवाला मार्ग जाम, सडक़ पर टैंट लगाकर बैठे ग्रामीण

0

Update chanot Protest Hansi Barwala Road Jaam

Update chanot Protest Hansi Barwala Road Jaam :  चैनत गांव में हांसी बरवाला मार्ग जाम, सडक़ पर टैंट लगाकर बैठे ग्रामीण


Hansi News : हांसी जिले के गांव में भाखड़ा नहर से हांसी को जाने वाली पाईपलाइन में टी लगाने को लेकर छिड़ा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। आंदोलन के 52 वें दिन ग्रामीणों ने रणनीति के तहत सडक़ पर टैंट लगाकर हांसी बरवाला मार्ग पर जाम ( Hansi Barwala Road Jaam ) लगा दिया। जाम लगने के कारण सडक़ के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। अब तक इस आंदोलन और सरकार के रूख को देखने से प्रतीत होता है कि यह आंदोलन अब राजनीतिक अखाड़ा बन चुका है। 


हांसी बरवाला सडक़ पर जाम लगाए बैठे ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में पीने के पानी की कई सालों से दिक्कत चली आ रही है। बार बार अधिकारियों व नेताओं से इस समस्या का स्थाई हल निकालने की गुहार लगा चुके हैं और अब भाखड़ा नहर से हांसी जा रही पाइपलाइन से टी कनैक्शन करवाने की मांग पर भी भाजपा सरकार ने ग्रामीणों की मांग को अनदेखा करते हुए राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है। परंतु गांव में पीने के पानी की समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं किया जा रहा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हांसी के विधायक विनोद भ्याना अकेले हांसी शहर के वोटों से विधायक नहीं बने हैं बल्कि उन्होंने भी अपना कीमती वोट दिया है। परंतु विधायक अपनी पहुंच ओर सत्ता के अंहकार में डूबकर उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है।  


Update chanot Protest Hansi Barwala Road Jaam :  चैनत गांव में हांसी बरवाला मार्ग जाम, सडक़ पर टैंट लगाकर बैठे ग्रामीण



आपको बता दें कि गांव चैनत में पिछले 52 दिनों से चल रहे धरने को अनेक राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिला है। इनेलो सुप्रीमो अपने दोनों विधायकों सहित पूरी टीम के साथ रविवार को धरनास्थल पर पहुंचे थे और भाजपा सरकार और हांसी विधायक विनोद भयाना पर निशाना साधा था। वहीं सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा भी समर्थन दे चुकी हैं। जबकि नारनौंद हलके से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ चैनत पानी विवाद को लेकर बेकपूट पर आए हुए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी खुब खिली उड़ाई जा रही है। 


ग्रामीणों ने बताया कि पानी को लेकर चलाया जा रहा आंदोलन बिल्कुल शांतिपूर्ण तरीके से चलाया जा रहा है। आंदोलन को कमजोर करने के लिए भाजपा सरकार ने पहले टी लगवा दी और अगले ही दिन उसे उखाड़ दिया। वहीं धरना दे रहे ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। वो अपनी कमेटी की रणनीति के तहत आंदोलन चला रहे हैं और 4 जुलाई को उन्होंने ट्रैक्टर मार्च निकाला था जबकि6 जुलाई को पूर्व निधारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर को हांसी बरवाला मार्ग पर जाम लगाया गया है। 



Update chanot Protest Hansi Barwala Road Jaam :  चैनत गांव में हांसी बरवाला मार्ग जाम, सडक़ पर टैंट लगाकर बैठे ग्रामीण


आपको बता दें कि ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए सरकार ने राजली नहर से हांसी तक पाईपलाईन दबाने के कार्य को ये कहते हुए बंद कर दिया है कि एनएचआई से एनओसी नहीं मिली है। जबकि ग्रामीणों के विरोध से पहले पाईपलाईन दबोने का कार्य जोरों से चल रहा था। वहीं जाम लगाने के कार्यक्रम को लेकर हांसी पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं और वाहनों को दूसरे रास्ते से निकलवाया जा रहा है। ताकि वाहन चालकों को कोई दिक्कत ना हो। 


इनेलो नेता उमेद सिंह लोहान अपनी टीम के साथ लगातार चैनत धरने पर डटे हुए हैं जबकि अन्य नेतागण कुछ समय आकर अपना भाषण देकर चले जाते हैं। चैनत टी विवाद को लेकर हरियाणा की अधिकतर खापें अपना समर्थन दे चुकी हैं। आंदोलनकारियों की आवाज दबाने के लिए प्रशासन सोशल मीडिया के पत्रकारों के चैनल ब्लॉक कर चुका है। लेकिन बाद में उन्हें पुन: चालू कर दिय गया है।




हरियाणा के ताजा समाचार पढ़ें :-

नारनौंद में सड़क किनारे युवक का शव फंदे पर लटका मिला, गांव में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका,

हरियाणा में 6 दिन भारी बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में होगा जलभराव

दिल्ली हिसार हाईवे पर क्रेटा गाड़ी से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद , चालक गिरफ्तार

13 किलो 60 ग्राम अफीम तस्करी मामला , फतेहाबाद पुलिस की एमपी में छापेमारी, एक काबू













 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top