13 kg 60 grams opium smuggling case Update
मध्यप्रदेश से संचालित अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई जारी, मामले में अब तक चार आरोपी काबू
Fatehabad News Today : थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने 13 किलो 60 ग्राम अफीम बरामदगी के बहुचर्चित मामले में कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश में छापेमारी की। पुलिस ने छापेमारी के दौरान अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। फतेहाबाद पुलिस नशा तस्करी के इस मामले में अब तक चार नशा तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है।
थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि 30 जून को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-9 स्थित धांगड़ पुल के समीप नाकाबंदी कर दिल्ली नंबर की होंडा सिटी कार को रोककर नियमानुसार तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान कार में विशेष रूप से बनाए गए गुप्त स्थान से 13 किलो 60 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। मौके पर मध्यप्रदेश के ईश्वर लाल तथा सोना प्रजापति सहित अन्य आरोपियों को काबू किया गया था। ( Fatehabad opium smuggling case Update )
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि बरामद अफीम उन्होंने मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के गांव शंकरखेड़ी निवासी राजेश पाटीदार पुत्र डालूराम से खरीदी थी तथा इसे हरियाणा और पंजाब में विभिन्न व्यक्तियों को सप्लाई किया जाना था। इसी खुलासे के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजेश पाटीदार को काबू किया।
इस संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में मुकदमा संख्या 253, दिनांक 30.06.2026 के तहत धारा 18(B), 27A, 29, 61 व 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज है। मामले की जांच जारी है तथा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हरियाणा के ताजा समाचार पढ़ें :-
हरियाणा में 6 दिन भारी बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में होगा जलभराव,
दिल्ली हिसार हाईवे पर क्रेटा गाड़ी से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद , चालक गिरफ्तार,
हिसार पुलिस का नशा तस्करी पर शिकंजा, फरार आरोपी सवाई माधोपुर से दबोचा,


