English wine recovered from Creta car on Delhi-Hisar highway
Hisar News Today : दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर गांव मय्यड़ के पास पुलिस ने शक के आधार पर एक क्रेटा गाड़ी से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को अपने कब्जे में लिया और गाड़ी के चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज करकेआगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिसार में क्रेटा गाड़ी सहित भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद
प्रभारी सीआईए मिल गेट निरीक्षक पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम के मुख्य सिपाही सुरेन्द्र कुमार अपनी पुलिस पार्टी के साथ होटल शिव गार्डन के सामने, खरड़ रोड, गांव मय्यड़, हिसार क्षेत्र में गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर एक क्रेटा कार को रुकवाकर उसकी तलाशी ली। ( Hisar crime News Today )
तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें 78 बोतल रॉयल स्टैग, 78 बोतल रॉयल चैलेंज, 78 बोतल ऑल सीज़न, 18 बोतल मैजिक मोमेंट, 12 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड तथा 120 केन बडवाइज़र बीयर बरामद की गई।
मौके पर टीम ने आरोपी रोहताश पुत्र छोटूराम, निवासी गांव पारता, तहसील टोहाना, जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार कर लिया तथा अवैध शराब से भरी क्रेटा कार को भी कब्जे में ले लिया।
इस संबंध में थाना सदर, हिसार में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे अवैध शराब की खरीद-फरोख्त, आपूर्ति श्रृंखला, तस्करी नेटवर्क तथा इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके।
हरियाणा के ताजा समाचार पढ़ें :-
हरियाणा में 6 दिन भारी बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में होगा जलभराव,
हिसार पुलिस का नशा तस्करी पर शिकंजा, फरार आरोपी सवाई माधोपुर से दबोचा,
13 किलो 60 ग्राम अफीम तस्करी मामला , फतेहाबाद पुलिस की एमपी में छापेमारी, एक काबू,


