नारनौंद में सड़क किनारे युवक का शव फंदे पर लटका मिला, गांव में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

0

 Young man Body found hanging in Narnaund News 

Police station narnaund

Narnaund News: हरियाणा के हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव में सड़क किनारे पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ मिला। इसकी सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस और फॉरेसिसिटी में मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल भेज दिया है। 


लोहारी राघो में युवक फंदे पर लटका मिला 

सोमवार की सुबह नारनौंद उपमंडल के गांव लोहारी राघो में उस समय सनसनी फेल गई जब गांव के ही एक युवक का शव गांव के बाहर सड़क किनारे एक शीशम के पेड़ पर लटका हुआ मिला। युवक का शव किसी रस्सी व अन्य के सहारे नहीं बल्कि उसकी ही टी-शर्ट के सहारे लटका हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना युवक के परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी नारनौंद थाना पुलिस को दी। ( Hansi News Today



सूचना मिलते ही नारनौंद थाना पुलिस और युवक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल की बारीकी से जांच करवाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया जिसने घटना स्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य  एकत्रित किए। मृतक युवक की पहचान गांव लोहारी राघो निवासी 30 वर्षीय बिट्टू के रूप में हुई। बिट्टू अपने तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा बताया जा रहा है और हलवाई का काम करता था। 




मृतक के परिजनों ने बताया कि बिट्टू हलवाई का काम करता था और रविवार की रात को करीब 10:00 बजे खाना खाने के बाद वह बाहर घूमने के लिए निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं आया। लेकिन सोमवार की सुबह करीब 5 बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव के बाहर नारनौंद रोड़ पर सड़क किनारे एक युवक का शव लटका हुआ है।  जब वहां मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनका ही बेटा बिट्टू टी-शर्ट से के सहारे पेड़ पर लटका हुआ था और उसके दोनों पांव जमीन पर टिके हुए थे।। 




पुलिस के सामने मृतक के परिजनों ने असम का जुटा है कि बिट्टू की मौत साधारण मौत या सुसाइड नहीं है। बल्कि घटना स्तर पर ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे उसकी हत्या करके उसके शव को फंदे पर लटकाया गया हो। क्योंकि बिट्टू का शव उसकी ही टीशर्ट के सहारे शीशम के पेड़ से लटका हुआ था और उसके दोनों पांव जमीन पर टिके हुए थे। ऐसी हालत में कोई भी व्यक्ति सुसाइड नहीं कर सकता। 




इस संबंध में जांच अधिकारी रविंद्र से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि गांव लोहारी राघो में युवक का शव फंदे पर लटका होने की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है। मृतक केशव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही खुलासा हो पाएगा कि उसकी मौत सुसाइड करने से हुई है या उससे पहले उसकी हत्या करके शव को लटकाया गया है।


हरियाणा के ताजा समाचार पढ़ें :-

हरियाणा में 6 दिन भारी बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में होगा जलभराव

दिल्ली हिसार हाईवे पर क्रेटा गाड़ी से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद , चालक गिरफ्तार

हिसार पुलिस का नशा तस्करी पर शिकंजा, फरार आरोपी सवाई माधोपुर से दबोचा

13 किलो 60 ग्राम अफीम तस्करी मामला , फतेहाबाद पुलिस की एमपी में छापेमारी, एक काबू

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top