45 year old man did court marriage with 19 year old girl
हरियाणा न्यूज/हिसार : एच.टी.एम. थाने के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी की 19 वर्षीय युवती का कहना है कि शहर के 45 साल के एक व्यक्ति ने डरा- धमकाकर मेरे साथ 6 महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी। उसने बाद में मेरे को घर में बंधक बनाकर रखा और प्रताड़ित किया। मैंने विरोध किया तो ससुरालजनों ने मारपीट की। मैं जैसे-तैसे वीरवार को सुबह वहां से निकलकर मायके पहुंची और परिजन उपचार के लिए मुझे सिविल अस्पताल में लेकर आए।
एच.टी.एम. थाना पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है। एमरजैंसी में दाखिल युवती ने बताया कि करीब 6 महीने पहले मुझे मिलगेट एरिया की एक महिला बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई थी। उसने कहा था कि हम तुझे पढ़ाएंगे। उसके बाद उन्होंने डरा-धमकाकर 45 साल के व्यक्ति से मेरी कोर्ट मैरिज करा दी। व्यक्ति ने शादी करने के बाद 10 दिन तक मुझे ससुराल में रखा।
ससुरालजन मुझे कमरे के अंदर बंद रखते थे और मारपीट करते थे। उसके बाद मैं मायके आ गई। मैं घर बसाने के लिए कल दोबारा ससुराल गई तो पति, सास, देवर व ननद ने मुझे कमरे में बंद कर दिया और धमकी देकर कहा कि अगर तलाक लेना है तो 2 लाख रुपए देने होंगे। मैंने विरोध किया तो उन्होंने बेरहमी से पीटा और बाथरूम में बंद कर दिया। मैं वीरवार को सुबह जैसे-तैसे वहां से बाहर निकली और मायके में पहुंची। परिजन उपचार के लिए मुझे सिविल अस्पताल में लेकर आए। एच.टी.एम. थाना पुलि समामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें:-
Hansi News : हांसी के नजदीकी गांव में नाली रोकने को लेकर विवाद, महिला व उसकी सास के साथ मारपीट,
नारनौंद में महिला ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, जींद जिले के गांव में था मृतका का मायका ,
इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार: नायडू ने उड़ाई मोदी की नींद; नीतिश कुमार व नायडू ने छोड़ा NDA का साथ,
बेरी में हादसा : हरियाणा रोड़वेज और ट्रक की टक्कर, कई सवारियां घायल, ट्रक चालक की मौत,
जींद में डबल मर्डर : पति-पत्नी की तेजधार हथियार से काटकर हत्या, बेटी पर भी वार,
