कैथल रिश्वत केस: सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू, सिविल लाइन थाना से एसीबी ने दबोचा

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

Kaithal Bribery Case: Sub-Inspector caught red-handed accepting bribe.

कैथल में सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। ‌एसीबी की टीम ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार को सिविल लाइन थाना से ही 25 हजार रुपए की रिश्वत के पैसों सहित दबोच लिया और उसे काबू करके अपने साथ ले गई। विजिलेंस की टीम की छापेमारी से पुलिस थाने में हड़कंप मच गया।

कैथल सिविल लाइन थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने लड़ाई झगड़े के सुभाष नगर निवासी साहिल कुमार का नाम आया था। इस मामले में युवक का नाम निकालने की एवज में 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी तो साहिल ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम को दी। विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोर सब इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया और टीम में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर शुगर मिल के एचडी कृष्ण कुमार को नियुक्त कर एसीबी के इंस्पेक्टर सुबे सिंह सैनी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। 

एसीबी की टीम ने शिकायतकर्ता साहिल को पैसे देकर सुबह इंस्पेक्टर से मिलने के लिए संपर्क करने को कहा। सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने रिश्वत लेने के लिए शिकायतकर्ता साहिल को सिविल लाइन थाने में ही बुला लिया। साहिल रुपए लेकर पुलिस थाने पहुंचा और जैसे ही उसने सब इंस्पेक्टर को रुपए देकर इशारा किया तो विजिलेंस की टीम ने सब इंस्पेक्टर राजेश को रिश्वत के पैसों सहित मौके पर ही दबोच लिया।

इस संबंध में विजिलेंस के इंस्पेक्टर सुबह सिंह सैनी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सिविल लाइन थाना कैथल में सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए काबू किया गया है और उसके कब्जे से रिश्वत में लिए गए रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है कि सब इंस्पेक्टर के साथ इस रिश्वत कांड में कौन-कौन शामिल है।

 

Leave a Comment