Haryana Ration October 2026: हरियाणा राशन कार्ड के बदले नियम, अब कार्डधारकों को मिलेगा ये अनाज

By sunilkohar

Updated On:

Haryana Ration October 2026: हरियाणा राशन कार्ड के बदले नियम, अब कार्डधारकों को मिलेगा ये अनाज

---Advertisement---

AAY Ration Card Haryana 

हरियाणा न्यूज टूडे| हरियाणा में अंत्योदय अन्न योजना के नियमों में बदलाव किया गया है। अक्टूबर में राशन लेने वालों के लिए हरियाणा सरकार इस बार बाजरे की जगह गेहूं वितरित करने का फैसला लिया है।

अंत्योदय कार्ड पर 35 किलो गेहूं, BPL परिवारों को 5 किलो प्रति सदस्य

नए पैमाने के अनुसार अंत्योदय अन्न योजना के प्रत्येक राशन कार्ड पर 35 किलो गेहूं और गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवार के प्रत्येक सदस्य को 5 किलो गेहूं दिया जाएगा। पहले अक्टूबर के लिए अंत्योदय अन्न योजना के कार्ड पर 23 किलो गेहूं और 12 किलो बाजरा तथा बीपीएल सदस्य को 4 किलो गेहूं और 1 किलो बाजरा देने का पैमाना तय किया गया था। अब बाजरा की जगह गेहूं दिया जाएगा। रेवाड़ी में 181 राशन डिपो हैं, जहां 1,28,627 राशन कार्डधारक और उनके परिवारों के कुल 4,65,232 सदस्य पंजीकृत हैं।

आदेश के अनुसार बाजरा की जगह अक्टूबर में वितरित होने वाला गेहूं सितंबर 2026 के शेष भंडार में उपलब्ध गेहूं से दिया जाएगा। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों को संशोधित पैमाने के अनुसार समय पर राशन वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

खास बात यह है कि जिन लाभार्थियों को पुराने पैमाने के अनुसार अक्टूबर का राशन पहले ही मिल चुका है, उन्हें भी नए पैमाने के मुताबिक बची हुई गेहूं की मात्रा देनी होगी। पहले राशन ले चुके अंत्योदय कार्डधारकों को 12 किलो अतिरिक्त गेहूं मिलेगा, जबकि बीपीएल सदस्य को 1 किलो अतिरिक्त गेहूं दिया जाएगा।

 

बीपीएल और अंत्योदय अन्न योजना दोनों श्रेणी के कार्डधारकों को राशन के साथ 1 किलो चीनी देने का प्रावधान है। इन कार्डधारकों को 2 लीटर तेल दिए जाने की व्यवस्था रही है।

नए पैमाने के अनुसार पूरा गेहूं मिलेगा : एएफएसओ

अक्टूबर के लिए बाजरे की जगह गेहूं वितरण का संशोधित आदेश जारी हुआ है। अंत्योदय कार्ड पर 35 किलो और बीपीएल सदस्य को 5 किलो गेहूं मिलेगा। जिन लाभार्थियों को पुराने पैमाने के अनुसार राशन मिल चुका है, उन्हें भी संशोधित पैमाने के अनुसार गेहूं दिया जाएगा। सभी डिपो पर नए पैमाने के अनुसार वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा। – एसपी मेहता, एएफएसओ, रेवाड़ी

 

2 thoughts on “Haryana Ration October 2026: हरियाणा राशन कार्ड के बदले नियम, अब कार्डधारकों को मिलेगा ये अनाज”

Leave a Comment