हर्ष फायरिंग: Delhi Police Constable Death Case में ASI फरार, साथी पुलिस रिमांड पर

By sunilkohar

Updated On:

हर्ष फायरिंग: Delhi Police Constable Death Case में ASI फरार, साथी पुलिस रिमांड पर

---Advertisement---

Narnaund Delhi police constable Amarjeet death case accused Manoj arrest                    

हांसी जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव सिंघवा खास में जलवा पूजन के दौरान कथित हर्ष फायरिंग में Delhi Police Constable Death Case (कांस्टेबल अमरजीत की मौत के मामले) में बास थाना पुलिस ने भिवानी निवासी मनोज को गिरफ्तार किया है। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में नामजद हरियाणा पुलिस का एएसआई सुरेंद्र अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

मृतक की पत्नी रिंकू की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार देर रात सिंघवा खास निवासी एएसआई सुरेंद्र और उसके दोस्त मनोज के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मंगलवार को बास क्षेत्र से मनोज को काबू किया। रिमांड के दौरान उससे वारदात में प्रयुक्त हथियार, वाहन और फरार आरोपित के ठिकानों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

पांव में गोली लगने के बाद उपचार के दौरान हुई मौत

गांव सिंघवा खास निवासी अंकित के घर बेटा पैदा होने पर 23 सितंबर को जलवा पूजन का कार्यक्रम था। इसमें सफीदों क्षेत्र के गांव रोजला निवासी रिंकू अपने पति अमरजीत के साथ पहुंची थी। कार्यक्रम में डीजे पर नृत्य के दौरान अचानक चली गोली अमरजीत के पांव में लगी। उसे पहले भिवानी और बाद में हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 25 सितंबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

+

Leave a Comment