हिसार स्टेडियम में खूनी खेल: गोली मारकर शराब ठेकेदार की हत्या, फायरिंग में एक घायल

By sunilkohar

Published On:

Hisar Murder News: हिसार स्टेडियम में खूनी खेल: गोली मारकर शराब ठेकेदार की हत्या, फायरिंग में एक घायल

---Advertisement---

Hisar Murder News: हिसार स्टेडियम में शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, साथी भी घायल

Hisar Breaking News : रविवार देर रात हिसार में शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, उसका साथी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। यह वारदात कैमरी गांव के पास स्थित स्टेडियम में हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर पहले ही स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेला गया था। इसमें आजाद नगर थाना प्रभारी मंदीप कुमार भी खेल रहे थे, लेकिन करीब आधे घंटे बाद ही स्टेडियम में खूनी खेल खेला गया।

Hisar Liquor Contractor Murder

कैमरी रोड स्थित स्टेडियम में हुई Hisar Liquor Contractor Murder की सूचना मिलते ही रात को आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से सबूत एकत्र करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। वहीं, बरवाला क्षेत्र के गांव बयाना खेड़ा निवासी धर्मबीर को भी बदमाशों ने भागते समय तीन गोलियां मारीं। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस की अलग-अलग टीमें बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई हैं।

Camri Road Stadium Firing

हिसार स्टेडियम में शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, साथी भी घायल

मिली जानकारी के मुताबिक, हिसार जिले के गांव हरिता निवासी 34 वर्षीय नरेश शराब ठेकेदारी का काम करता था। इसके साथ ही वह कैमरी रोड स्थित बॉक्स क्रिकेट स्टेडियम में कैंटीन चलाता था। रविवार को Camri Road Stadium में क्रिकेट मैच खेला गया था, जिसमें आजाद नगर थाना प्रभारी मंदीप कुमार भी खेलने के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि करीब 11 बजे मैच खत्म हुआ और सभी लोग अपने-अपने घर चले गए। हालांकि, नरेश और बयाना खेड़ा निवासी धर्मबीर सहित स्टेडियम में करीब तीन दर्जन लोग मौजूद थे।

जब सभी लोग स्टेडियम में कैंटीन के बाहर कुर्सियों पर बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही मौके पर भगदड़ मच गई। बदमाशों ने शराब ठेकेदार नरेश को गोलियां मारीं। वहीं, जब उसका साथी धर्मबीर अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा था, तो बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी। गोली लगने से नरेश और धर्मबीर जमीन पर गिर गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

 

Hisar Murder News: हिसार स्टेडियम में शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, साथी भी घायल

बदमाशों के जाने के बाद लोगों ने धर्मबीर और नरेश को संभाला। नरेश के माथे और सीने में गोली लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धर्मबीर की सांसें चल रही थीं। उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। स्टेडियम में खूनी खेल की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने क्रिकेट स्टेडियम में करीब 15-16 राउंड फायरिंग की थी। इनमें से तीन गोलियां नरेश को लगी थीं। नरेश के माथे, सीने और हाथ में गोलियां लगी बताई जा रही हैं। वहीं, धर्मबीर को भी तीन गोलियां लगी हैं। पुलिस को घटनास्थल से गोलियों के खोल सहित कुछ जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

पुलिस की अलग-अलग टीमें इस मामले को सुलझाने के लिए लगी हुई हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ तकनीकी सहायता भी ले रही है, ताकि बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मृतक शराब ठेकेदार का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूरी वारदात रात करीब 11 बजकर 25 मिनट की बताई जा रही है।

इस संबंध में जांच अधिकारी जयबीर सिंह ने बताया कि रात को स्टेडियम में गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो सामने आया कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल हुआ है। पुलिस को घटनास्थल से गोलियों के खोल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

इस संबंध में आजाद नगर थाना प्रभारी मंदीप कुमार ने बताया कि स्टेडियम में हिसार पुलिस का मैच नहीं था, बल्कि वह खुद मैच खेल रहे थे। मैच खत्म होने के बाद वहां आए कुछ लोगों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई थी। मैच रात करीब 11 बजे खत्म हो गया था, जिसके बाद वह थाने आ गए थे। इसके करीब 25 मिनट बाद, रात 11 बजकर 25 मिनट पर स्टेडियम में फायरिंग की सूचना मिली।

1 thought on “हिसार स्टेडियम में खूनी खेल: गोली मारकर शराब ठेकेदार की हत्या, फायरिंग में एक घायल”

Leave a Comment