Haryana weather Update : सरसों की फसल के लिए फायदेमंद होगी बरसात
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। वर्तमान परिदृश्य में पाकिस्तान और उससे सटे राजस्थान के ऊपर नए बादलों का फुटाव लगातार जारी है। इसका असर अब मैदानी इलाकों पर दिखने लगा है। बता दें कि पिछले कई दिनों से दिन में गर्मी का सिलसिला जारी रहा। रविवार को हालांकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण विशेषकर उत्तरी व पश्चिमी जिलों में हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई।
भिवानी का अधिकतम तापमान
भिवानी का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 36.0 व न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 5.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
किसानों को फायदा मिलने की उम्मीद
इन दिनों क्षेत्र में बारिश हुई तो सरसों की खेती करने वाले किसानों को फायदा मिलने की उम्मीद है। आईएमडी के अनुसार 12 से 15 अक्टूबर तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार बारिश हो सकती है। गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। वहीं 16 अक्टूबर के बाद आंशिक बादलवाई के साथ मौसम में बदलाव देखा जाएगा।
हरियाणा मौसम पूर्वानुमान
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के अनुसार हरियाणा राज्य में पश्चिमी विक्षोभके आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव आया हुआ है। इसका प्रभाव 13 अक्टूबर तक रहने की संभावना है। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ 13 अक्टूबर को पहाड़ों की तरफ बढ़ने की संभावना है। इससे 14-16 अक्टूबर के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर स्थानों पर आंशिक बादलवाई की संभावना है। हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।











1 thought on “Haryana Weather Update: हरियाणा में बूंदाबांदी से गिरा तापमान, मौसम सुहावना होने से गर्मी से राहत”