WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

हरियाणा में बदलने लगा मौसम का मिजाज, जानें 22 अक्टूबर तक कैसा रहेगा तापमान | Haryana Weather Update

By sunilkohar

Published On:

हरियाणा में बदलने लगा मौसम का मिजाज, जानें 22 अक्टूबर तक कैसा रहेगा तापमान | Haryana Weather Update

---Advertisement---

दिन व रात का पारा परिवर्तनशील, 22 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार

न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Haryana Weather Update | हरियाणा में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। अलसुबह और मध्यरात्रि के बाद गुलाबी ठंड का असर अब और ज्यादा गहराने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार 22 अक्टूबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं और हल्की से मध्यम गति से हवाएं चल सकती हैं।


 

हरियाणा में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा

चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्वी से उत्तर-पश्चिमी होने की संभावना है। इसके चलते दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात के तापमान में हल्की गिरावट आने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 5-6 दिनों के दौरान कोई मौसमी चेतावनी जारी नहीं की गई है।

हरियाणा मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान

रविवार को भिवानी का न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में इस बदलाव से सुबह और शाम का समय अपेक्षाकृत ठंडा रहने की संभावना है। मौसम के शुष्क रहने से खेतों में कृषि कार्य करने वाले किसानों को राहत मिलेगी। हालांकि, रात के तापमान में आ रही गिरावट को देखते हुए किसानों को मौसम के बदलाव पर नजर रखने की सलाह दी गई है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से सुबह-शाम ठंडक अधिक महसूस होगी।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना

कृषि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे सुबह जल्दी और देर शाम बाहर निकलने पर ठंडक महसूस होगी। हालांकि, दिन के समय तापमान में हल्की बढ़ोतरी के चलते दोपहर में हल्की गर्मी बनी रह सकती है।

Leave a Comment