WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Bhiwani News: बहल में तालाब में डूबने से युवक की मौत, स्टेडियम के पास तालाब पर मिली चप्पल

By sunilkohar

Updated On:

भिवानी ताजा समाचार

---Advertisement---

Youth dies after drowning in pond in Bhiwani News      

हरियाणा न्यूज ( Bhiwani News ): भिवानी जिले के बहल कस्बे में खेल स्टेडियम के पास तालाब में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मंगलवार रात से लापता था। बुधवार को जोहड़ के किनारे उसकी चप्पल मिलने के बाद परिजनों ने उसके डूबने की आशंका जताई।

गोताखोरों की मदद से चलाए गए तलाशी अभियान में युवक का शव बरामद हुआ। घटना से परिवार में शोक छा गया। जानकारी के अनुसार, खेल स्टेडियम के नजदीक रहने वाले मुकेश का 23 वर्षीय बेटा अजीत उर्फ डब्लू मंगलवार रात अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।


 

 

बुधवार को घर के पास बने गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए तालाब के किनारे चप्पल दिखाई दी। इसके बाद युवक के जोहड़ में डूबने की आशंका के चलते गोताखोरों को बुलाया गया।

तलाशी अभियान के दौरान अजीत का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। अजीत अविवाहित था। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की प्राथमिकी दर्ज की है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

Leave a Comment