WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

हिसार एयरपोर्ट पर लगेगी महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा: बरवाला में सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास

By sunilkohar

Published On:

हिसार एयरपोर्ट पर लगेगी महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा, अग्रोहा में बनेगा आधुनिक म्यूजियम: रणबीर गंगवा

---Advertisement---

अग्रोहा बनेगा ग्लोबल सिटी, बनेगा आधुनिक म्यूजियम: रणबीर गंगवा

बरवाला में महाराजा अग्रसेन सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास, अग्रोहा को ग्लोबल सिटी बनाने की योजना पर भी बोले कैबिनेट मंत्री

हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ )। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर बरवाला में महाराजा अग्रसेन सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि अग्रोहा धाम के समीप जल्द ही एक भव्य एवं आधुनिक म्यूजियम बनाया जाएगा। वहीं, महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के परिसर में महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।


 

महाराजा अग्रसेन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित समारोह में रणबीर गंगवा ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन समानता, सहयोग, सेवा और परोपकार की प्रेरणा देता है। उनका ‘एक रुपया और एक ईंट’ का सिद्धांत समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक केंद्र सामाजिक और सामूहिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अग्रोहा धाम के विकास पर सरकार का फोकस

अग्रोहा बनेगा ग्लोबल सिटी, बनेगा आधुनिक म्यूजियम: रणबीर गंगवा
कार्यक्रम में उपस्थित कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की ऐतिहासिक राजधानी अग्रोहा सभी के लिए आस्था और गौरव का केंद्र है। हरियाणा सरकार अग्रोहा धाम के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। महाराजा अग्रसेन से जुड़े गौरवशाली इतिहास और प्राचीन संस्कृति को दुनिया के सामने लाने के लिए अग्रोहा थेह में पुरातात्विक खुदाई का कार्य शुरू करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि सिंधु-सरस्वती सभ्यता से जुड़े प्राचीन टीलों की जियो-टैगिंग की शुरुआत की गई है। इसके साथ ही अग्रोहा के समीप आधुनिक म्यूजियम स्थापित करने की योजना पर काम किया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित हो सकें।

अग्रोहा को ग्लोबल सिटी बनाने की योजना

अग्रोहा को ग्लोबल सिटी बनाने की योजना
महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा।

रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार अग्रोहा को केवल ऐतिहासिक स्थल तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि इसे ग्लोबल सिटी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने और स्थानीय विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

एयरपोर्ट पर स्थापित होगी महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट इस क्षेत्र को देश और दुनिया से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट से अयोध्या, जयपुर, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों के लिए हवाई सेवाएं शुरू होने की जानकारी दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि एयरपोर्ट परिसर में जल्द ही महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिससे यहां आने वाले यात्रियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी।

समारोह में ये गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरमैन रमेश सरदाना, मार्केट कमेटी चेयरमैन प्रवीण सैनी, पूर्व चेयरमैन रणधीर धीरू, पूर्व आईपीएस डॉ. दलबीर भारती, नगर परिषद उपाध्यक्ष ताराचंद नलवा, मार्केट कमेटी उपाध्यक्ष रोशन घनघस, मंडल अध्यक्ष मोनू संदूजा, जय नारायण राजलीवाला, संजीव गुप्ता, महाराजा अग्रसेन वेलफेयर सोसाइटी बरवाला के प्रधान बजरंग जैन, अनंत अग्रवाल, दिनेश बजाज, पार्षद अनूप गोयल, राकेश बंसल, अनूप सैनी, ज्योति बंसल, पुरुषोत्तम गुप्ता, देवेंद्र देव शर्मा, जगविंदर सिंगल, मिलन सिंगल, ईश्वर लोहिया, पूनम जांगड़ा, विनोद बंसल, विनो

1 thought on “हिसार एयरपोर्ट पर लगेगी महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा: बरवाला में सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास”

Leave a Comment