कंवाली में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव-2026 का समापन, लोक नृत्य, रागनी और स्किट में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा; दोनों आयु वर्गों के विजेताओं की पूरी सूची जारी
हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ ) । रेवाड़ी जिले के कंवाली स्थित शहीद रामस्वरूप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव-2026 का समापन हो गया। Rewari Cultural Fest 2026 में पाल्हावास और बावल के स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन किया। Rewari School Competition में कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग में पाल्हावास के स्कूल ने लोक नृत्य समूह, लोक नृत्य एकल और रागनी एकल, तीन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, कक्षा 5वीं से 8वीं वर्ग में रेवाड़ी, बावल और खोल के स्कूलों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में बाजी मारी।
समापन समारोह में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया मुख्य अतिथि रहे। समग्र शिक्षा की जिला परियोजना समन्वयक संतोष तंवर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। डिप्टी डीईओ राजेंद्र यादव और अरविंद यादव तथा खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. दुष्यंत यादव ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
कक्षा 5वीं से 8वीं वर्ग में किस स्कूल ने मारी बाजी?
15 अक्टूबर को आयोजित ग्रुप-ए की प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परिणाम इस प्रकार रहे:
1. लोक नृत्य समूह
- प्रथम: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी
- द्वितीय: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बावल
- तृतीय: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हंसाका
- चतुर्थ: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाल्हावास
2. लोक नृत्य एकल
- प्रथम: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बावल
- द्वितीय: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हंसाका
- तृतीय: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाल्हावास
- चतुर्थ: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी
3. रागनी एकल
- प्रथम: राजकीय माध्यमिक विद्यालय, लुहाना
- द्वितीय: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हंसाका
- तृतीय: पीएम श्री राजकीय माध्यमिक विद्यालय, बोदिया कमालपुर
- चतुर्थ: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माजरा मुढ़ल भालखी
4. स्किट समूह
- प्रथम: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बावल
- द्वितीय: पीएम श्री राजकीय माध्यमिक विद्यालय, बोदिया कमालपुर
- तृतीय: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सांगवाड़ी
- चतुर्थ: राजकीय माध्यमिक विद्यालय, खालेटा
कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग में पाल्हावास का शानदार प्रदर्शन ( Rewari Cultural Fest 2026)
16 अक्टूबर को आयोजित ग्रुप-बी की प्रतियोगिताओं में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाल्हावास ने तीन विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बावल के स्कूल ने स्किट समूह में प्रथम स्थान हासिल किया।
1. लोक नृत्य समूह
- प्रथम: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाल्हावास
- द्वितीय: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बावल
- तृतीय: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी
- चतुर्थ: पीएम श्री राजकीय माध्यमिक विद्यालय, बोदिया कमालपुर
2. लोक नृत्य एकल
- प्रथम: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाल्हावास
- द्वितीय: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बावल
- तृतीय: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हंसाका
- चतुर्थ: पीएम श्री राजकीय माध्यमिक विद्यालय, बोदिया कमालपुर
3. रागनी एकल
- प्रथम: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाल्हावास
- द्वितीय: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हंसाका
- तृतीय: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बावल
- चतुर्थ: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी
4. स्किट समूह
- प्रथम: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बावल
- द्वितीय: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाल्हावास
- तृतीय: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुरावड़ा
- चतुर्थ: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुमा खेड़ा
Rakhigarhi Mahotsav में मेहमानों का होगा देसी अंदाज में स्वागत, कुल्हड़ वाली लस्सी के साथ ये चीजें भी खींचेंगी ध्यान
‘कंवाली की पावन धरा पर प्रतिभाओं का संगम होना सौभाग्य’
हरियाणा ऑफिसर्स एसोसिएशन रेवाड़ी के जिला प्रधान एवं विद्यालय के प्राचार्य अनिल यादव ने कहा कि कंवाली की पावन धरा पर पूरे जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं का संगम होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने अतिथियों और निर्णायक मंडल का पगड़ी व फूलमालाओं से स्वागत किया।
डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं डीएमएस अशोक नामवाल ने आयोजन की सफलता का श्रेय टीम वर्क को दिया। उन्होंने अधिकारियों, प्राचार्यों, निर्णायक मंडल, मंच संचालकों, विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।
निर्णायक मंडल ने किया निष्पक्ष मूल्यांकन
प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष और पारदर्शी मूल्यांकन के लिए शिक्षा विभाग की ओर से विषय विशेषज्ञों का निर्णायक मंडल नियुक्त किया गया था। इसमें प्रकाश मलिक, पूजा, रुबिया भारती, सलीम, संदीप, हीतू शर्मा, राजेश कुमार गुप्ता, कार्तिक, वीरेंद्र सिंह, सतीश मस्तान, डॉ. अंकुर खेर और मदन डागर शामिल रहे।
वरिष्ठ साहित्यकार एवं खंड शिक्षा अधिकारी सत्यवीर नाहड़िया के मार्गदर्शन में आयोजित इस उत्सव में विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोक संस्कृति, रागनी, लोक नृत्य और देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं।
प्रेस सचिव, शिक्षाविद एवं साहित्यकार मनोज वशिष्ठ ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण, धन्यवाद ज्ञापन, वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के साथ हुआ।












