Jind Kidnapping Incident : माण्डी कलां में युवक का अपहरण, कार में मारपीट, सण्डील गांव के पास छोड़कर फरार
हरियाणा न्यूज : जींद जिले के उचाना में युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने की वारदात सामने आई है। हमलावर युवक दो कारों में सवार होकर आए और अपहरण करने के बाद युवक से मारपीट कर उसको सण्डील गांव के पास धक्का देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर कार सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जींद जिले के गांव माण्डी कलां निवासी राजेश कुमार ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो और उसका दोस्त मनीष 20 अक्टुबर की रात को करीब साढ़े दस बजे घूमने के लिए किठाना रोड़ पर सण्डील की तरफ जा रहे थे। जब वो गांव के शराब ठेकके से आगे सण्डील की तरफ पहुंचे तो दो कारों में सवार होकर करीब आधा दर्जन युवक आए और उसको जबरदस्ती से कार में बैठा लिया।
राजेश ने पुलिस को बताया कि उसने उनसे छुड़वाने की काफी कोशिश की, परंतु वो ज्यादा होने के कारण उसका जोर नहीं चला। गाड़ी में उसके साथ मारपीट करते हुए सण्डील गांव की तरफ ले गए और सण्डील गांव से निकलने के बाद सुनसान जगह पर उसको गाड़ी से नीचे गिराकर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
पीड़ित ने बताया कि वो किसी तरह से अपने घर पहुंचा और इस वारदात के बारे में अपने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर अज्ञात कार सवार युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3), 351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपितों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है।
सड़क हादसा: बनभौरी माता मंदिर जा रहे DAV School Jind कर्मचारी सहित दो घायल
फतेहाबाद में रिश्तों का कत्ल!! मामूली विवाद में कलयुगी बेटे ने ले ली पिता की जान, सनसनीखेज वारदात,









