हरियाणा न्यूज | Rohtak Power Cut : रोहतक में बिजली मरम्मत कार्य के कारण 132 केवी सेक्टर 1 और 132 केवी सेक्टर 3 से जुड़े 33 केवी सब स्टेशन, सेक्टर 1 से संचालित कई क्षेत्रों में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
निर्धारित अवधि में 11 केवी सेक्टर 1, 11 केवी सेक्टर 2, तिलक नगर, शिला बाईपास, एचटीएल, वाटर वर्क्स, तिलियार फीडर, सेक्टर 2 मार्केट, सेक्टर 2-3 पार्ट, सृष्टि इंडिपेंडेंट और माइक्रोन इंडस्ट्री फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली न मिलने की संभावना है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि आपूर्ति बंद रहने के दौरान संयम बनाए रखें और आवश्यक कार्य पहले से व्यवस्थित कर लें।
वहीं, 11 केवी फीडर नंबर 5 पर नए बिजली के पोल लगाए जाने का कार्य प्रस्तावित है। इस कार्य के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार इस अवधि में ए-ब्लॉक, गामा-ब्लॉक, अल्फा-ब्लॉक और वन सिटी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहने की संभावना है।













1 thought on “Rohtak Power Cut : रोहतक में आज कई इलाकों में बिजली बाधित, जाने कितने बजे तक लगेगा बिजली कट”