WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

हिसार में Sarpanch Arrested, NOC पर साइन के बदले मांगी थी 50 की रिश्वत, Hisar News in Hindi

By sunilkohar

Published On:

हिसार में रिश्वत के आरोप में सरपंच गिरफ्तार, NOC पर साइन के बदले मांगी थी 50 की रिश्वत

---Advertisement---

Hisar Sarpanch Arrested in Bribery Case

Hisar News in HIndi : हिसार में सरपंच को रिश्वत लेने के आरोप में एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। सरपंच मिल लगा रहे व्यक्ति से एनओसी देने के मामले में 50 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था और हांसी एसीबी की टीम ने सरपंच को रंगे हाथों काबू कर लिया।
 चौधरीवास के सरपंच अशोक कुमार को रिश्वत लेने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपित सरपंच को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सरपंच पर आरोप है कि कालवास रोड पर दाल मिल और अनाज ट्रेडिंग की फैक्टरी चलाने वाले बड़वा वासी नवीन गर्ग से लोन लिमिट बढ़वाने के लिए
आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर के बदले ₹50 हजार मांगे थे। शिकायत पर एसीबी हिसार मंडल के हांसी उपकेंद्र की टीम ने जाल बिछाया और छापेमारी कर सरपंच को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। एसीबी का कहना है कि जांच जारी है और शिकायतकर्ता के बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

1 thought on “हिसार में Sarpanch Arrested, NOC पर साइन के बदले मांगी थी 50 की रिश्वत, Hisar News in Hindi”

Leave a Comment