WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

नारनौंद में सिसाय गांव का युवक गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में उगलेंगा राज, जाने पूरा मामला 

By sunilkohar

Published On:

नारनौंद में सिसाय गांव का युवक गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में उगलेंगा राज, जाने पूरा मामला 

---Advertisement---

मोठ माइनर के नजदीक से सिसाय गांव के युवक काबू

Hansi News: नारनौंद सीआईए पुलिस ने छापेमारी करते हुए हांसी रोड़ पर मोठ माइनर के नजदीक से सिसाय गांव के युवक को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
 Narnaund CIA के एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार अपनी टीम के साथ नारनौंद क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नारनौंद-हांसी रोड पर माइनर के पास एक युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक पीछे मुड़ गया और पास में बने कमरों की तरफ जाने लगा।
 युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस टीम ने उसे काबू कर पूछताछ की। पुलिस को युवक के पास नशीला पदार्थ होने का शक हुआ। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के लोअर की जेब से एक पॉलीथिन बरामद हुई, जिसमें 6.55 ग्राम हेरोइन मिली।
आरोपी के खिलाफ थाना नारनौंद में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीआईए स्टाफ की टीम ने नारनौंद-हांसी रोड पर माइनर के पास से 6.55 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सिसाय बोलान निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Leave a Comment