नींद की झपकी आने से सड़क हादसा
Kaithal Accident News: हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर क्योड़क के पास नींद की झपकी आने से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से चालक की मौत हो गई। अम्बाला जिले के गांव मालवा निवासी हरविलास (33) के रूप में हुई है। हरविलास पिहोवा से पराली से भरी ट्रॉली खाली करने के बाद वापस कैथल आ रहा था।
मृतक के भाई अक्षय कुमार ने बताया कि उसका भाई हरविलास सीजन के दौरान कैथल में पराली के गांठें बनाने की ठेकेदारी का काम करता है। सोमवार को हरविलास गांव बात्ता से पराली लेकर पिहोवा गया था और वहां से वापस लौट रहा था। रात करीब 10 बजे जब वह गांव क्योड़क के पास पहुंचा तो उसे नींद की झपकी आ गई।
इससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रॉली सहित खाई में पलट गया। उसी समय उसका दोस्त मनजीत भी दूसरे ट्रैक्टर पर चल रहा था। मनजीत ने Hisar-Chandigarh Road Accident के बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर हरविलास को संभाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। भाई अक्षय ने बताया कि हरविलास के तीन बेटियां और एक बेटा है। कैथल सदर थाना पुलिस के एसएचओ कुलदीप ने बताया कि मृतक के दोस्त मनजीत के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।










