WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

डबवाली: भारतमाला हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

By sunilkohar

Published On:

डबवाली भारतमाला हाईवे हादसा

---Advertisement---

डबवाली भारतमाला हाईवे हादसा

डबवाली आज की ताजा खबर: डबवाली गांव अलीकां के पास भारतमाला हाईवे पर बुधवार अलसुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क पर शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। फिर उसे नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया है।
शहर थाना में तैनात आईईओ किरणपाल कौर ने बताया कि बुधवार अलसुबह करीब 3 बजे भारतमाला हाईवे पर गांव अलीकां के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि व्यक्ति की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई। मृतक की उम्र करीब 50 साल है। उसने लाल और सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
उन्होंने बताया कि शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक मोर्चरी में रखवाया गया है। इस दौरान आसपास के गांवों और क्षेत्रों में मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पुलिस हाईवे से गुजरने वाले वाहनों के आधार पर भी जांच कर रही है। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी। फिर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Agniveer Bharti Rally Hisar 2027: हिसार में 16 से 25 जनवरी 2027 तक अग्निवीर भर्ती रैली,

हरियाणा में राशन डिपो लाइसेंस के लिए आवेदन शुरू, 10 नवंबर अंतिम तिथि | Haryana Ration Depot Online Apply 2026,

कैथल: सिनंद-धनौरी रोड पर पुरानी रंजिश में थार से वैगनआर को मारी टक्कर, 7 पर Fir दर्ज,

हांसी में चोरों का अनोखा तरीका: कंबल ओढ़कर सोए, फिर दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी,

हांसी-जींद रोड पर हादसा: छत से गिरने से सुपरवाइजर की मौत, दो के खिलाफ मामला दर्ज ,

हांसी आज की ताजा खबर: चोरी की बाइक के साथ फतेहाबाद का चोर गिरफ्तार,

You Might Also Like

Leave a Comment