WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

हांसी एसपी ने पत्रकारों संग मनाई दीपावली, पुलिस-पत्रकार मिलन समारोह में क्या बोले एसपी

By sunilkohar

Published On:

हांसी एसपी ने पत्रकारों संग मनाई दीपावली, पुलिस-पत्रकार मिलन समारोह में क्या बोले एसपी

---Advertisement---

Hansi SP बोले- अपराध और नशे के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे

हांसी एसपी ने पत्रकारों के साथ दीपावली मनाई और अपने कार्यालय में पहली बार जिला स्तरीय पुलिस पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस और पत्रकार समाज में पांव पसार रहे अपराध पर अंकुश लगाने में अपना अहम योगदान दे रहे हैं और पत्रकार-पुलिस का यह मेल भविष्य में भी बड़ा ही कारगर साबित होगा।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पत्रकार दीपावली मिलन समारोह में कहा कि जब भी क्षेत्र में कोई अपराध होता है तो पुलिस अपने तरीके से जांच करती है और पत्रकार भी उस अपराध की तह तक जाने के लिए अपने सूत्रों से जानकारी हासिल कर पूरी कोशिश करते हैं कि इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जाए। वहीं अपराधिक किस्म के लोग और कुछ उनके समर्थन में आने वाले लोगों की वजह से आए दिन नई-नई चुनौतियों का सामना भी हमें करना पड़ता है, लेकिन दिन-रात की हमारी मेहनत उस समय रंग लाती है जब किसी अपराधी का जुर्म अदालत में साबित होता है और उसे सजा मिलती है।

हांसी पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पत्रकारों को भी समाज में फैल रहे नशे के कारोबार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए अपने स्तर पर कड़े कदम उठाने चाहिए, ताकि पुलिस की मदद से समाज में फैल रहे नशे को जड़ से खत्म किया जा सके। अगर कोई भी आपराधिक गतिविधि आपको अपने आसपास नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते अपराधियों पर नकेल कसी जा सके।

हांसी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने जिला स्तरीय दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने अपराध और नशे के खिलाफ पुलिस-पत्रकार के सहयोग पर जोर दिया।
हांसी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और डीएसपी विनोद शंकर के साथ पत्रकार सुनील कोहाड़ व अन्य पत्रकार साथी।

हांसी एसपी ने पत्रकारों के माध्यम से लोगों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली अपने घरों में धूमधाम से मनाएं, लेकिन बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। पुलिस की अलग-अलग टीमें आपकी दीपावली की खुशियों को बढ़ाने के लिए दिन-रात अपनी ड्यूटी कर रही हैं। इस दौरान आम लोगों को अपराधियों पर विशेष नजर रखनी चाहिए, ताकि आपराधिक घटना की जानकारी तुरंत पुलिस के साथ साझा की जा सके और दीपावली की खुशियों पर ग्रहण न लग पाए।

इस अवसर पर डीएसपी विनोद शंकर, डीएसपी दिनेश कुमार, पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार, हरियाणा न्यूज के पत्रकार सुनील कोहाड़ सहित हांसी और नारनौंद के पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Leave a Comment