WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

18वीं हरियाणा राज्य जंप रोप चैंपियनशिप: खिलाड़ियों ने दिखाया फुर्ती और संतुलन का दम

By sunilkohar

Published On:

18वीं हरियाणा राज्य जंप रोप चैंपियनशिप: खिलाड़ियों ने दिखाया फुर्ती और संतुलन का दम

---Advertisement---

18th Haryana State Jump Rope Championship

 नारनौंद में आयोजित 18वीं हरियाणा राज्य जंप रोप चैंपियनशिप 2026-27 में खिलाड़ियों की फुर्ती, संतुलन और शारीरिक दक्षता ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंची टीमों के खिलाड़ियों ने जंप रोप की अलग-अलग स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। रस्सी की बढ़ती रफ्तार के साथ खिलाड़ियों के कदमों का तालमेल देखकर मोठ स्थित सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल परिसर तालियों से गूंज उठा।

Jump Rope Championship 2026 में भाजपा के जिला महामंत्री बिजेंद्र सिंह लोहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि जंप रोप जैसे खेल बच्चों की शारीरिक क्षमता, एकाग्रता, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत करते हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच देती हैं।

Srishti International Sports School Moth के चेयरमैन अनूप लोहान ने कहा कि संस्था शिक्षा के साथ खेल प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को पहचान दिलाने में सहायक हैं। प्रधानाचार्य घनश्याम वर्मा ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में नारनौंद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, एसएमओ डा. यशपाल डांगी तथा हरियाणा जंप रोप एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। समापन पर एसोसिएशन ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप रोप किट वितरित कीं।

Leave a Comment