'अब तक हरियाणा न्यूज' की ओर से दीपावली संदेश 

🪔 दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 🪔

अब तक हरियाणा न्यूज परिवार की ओर से आप सभी पाठकों, दर्शकों और समस्त देशवासियों को रोशनी के महापर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!

दीयों का यह पावन पर्व आपके और आपके परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियां लेकर आए।

सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचारों का आपका अपना भरोसा — अब तक हरियाणा न्यूज।

✨ शुभ दीपावली! ✨

टीम 'अब तक हरियाणा न्यूज'

हर खबर पर हमारी नजर, हर खबर सबसे पहले।

सोनीपत के प्राइवेट स्कूल में 11वीं के छात्र पर हमला, सिर में आए टांके

By sunilkohar

Published On:

सोनीपत के प्राइवेट स्कूल में 11वीं के छात्र पर हमला, सिर में आए टांके

---Advertisement---

मारपीट में शामिल आरोपी छात्रों को सस्पेंड किया

Sonipat Abtak: सोनीपत के खेवड़ा गांव स्थित प्राइवेट स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र पर हमला कर उसका सिर फोड़ने का मामला सामने आया है। घटना इकोनॉमिक्स के पीरियड के दौरान हुई, जब कक्ष में कोई शिक्षक या अटेंडेंट नहीं था।
पीड़ित छात्र के अनुसार, कुछ सहपाठियों ने उसके ऊपर जैकेट ढककर पीटना शुरू कर दिया। उसने बचाव किया तो उसके सिर पर कड़े से वार कर दिया। सिर से खून बहने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने टांके लगाए और सीटी स्कैन कराया। परिजन ने आरोप लगाया कि अस्पताल जाते समय भी आरोपियों ने छात्र को धमकाया व घटना को फिसलकर गिरना बताने का दबाव बनाया। पीड़ित के पिता ने कहा कि कक्षा में शिक्षकों का न होना चिंताजनक है।
वहीं प्रिंसिपल ने बताया कि पीड़ित छात्र का हाल-चाल लिया है। साथ ही मारपीट मामले में शामिल आरोपी छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है। स्कूल कमेटी मामले की जांच कर रही है। बहालगढ़ थाना प्रभारी संजय ने कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल छात्र के पिता ने एक दिन का समय मांगा है।

You Might Also Like

Leave a Comment