'अब तक हरियाणा न्यूज' की ओर से दीपावली संदेश 

🪔 दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 🪔

अब तक हरियाणा न्यूज परिवार की ओर से आप सभी पाठकों, दर्शकों और समस्त देशवासियों को रोशनी के महापर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!

दीयों का यह पावन पर्व आपके और आपके परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियां लेकर आए।

सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचारों का आपका अपना भरोसा — अब तक हरियाणा न्यूज।

✨ शुभ दीपावली! ✨

टीम 'अब तक हरियाणा न्यूज'

हर खबर पर हमारी नजर, हर खबर सबसे पहले।

 

'अब तक हरियाणा न्यूज' की ओर से दीपावली संदेश 

🪔 दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 🪔

अब तक हरियाणा न्यूज परिवार की ओर से आप सभी पाठकों, दर्शकों और समस्त देशवासियों को रोशनी के महापर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!

दीयों का यह पावन पर्व आपके और आपके परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियां लेकर आए।

सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचारों का आपका अपना भरोसा — अब तक हरियाणा न्यूज।

✨ शुभ दीपावली! ✨

टीम 'अब तक हरियाणा न्यूज'

हर खबर पर हमारी नजर, हर खबर सबसे पहले।

 

Jind Police Encounter: जींद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, खुंगा नहर के पास दो बदमाश गोली लगने से घायल

By sunilkohar

Published On:

Jind Police Encounter: जींद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, खुंगा नहर के पास दो बदमाश गोली लगने से घायल

---Advertisement---

पिल्लूखेड़ा में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़

Jind Abtak: जींद जिले के पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाँव तलोड़ा के पास खुंगा नहर पर बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस पुलिस एनकाउंटर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाश जींद और गोहाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिन्होंने पहले एक युवक पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध पिस्तौल सहित अन्य सामान बरामद किया है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  दोनों के खिलाफ Police fir-registered करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया गया जाल

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि ढाठरथ में युवक पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने वाले दोनों बदमाश खुंगा के पास से गुजर रही चितंग नहर की पटरी पर लोहचब रोड के नजदीक अवैध पिस्तौलों के साथ देखे गए हैं। ये बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

पुलिस को देख भागे बदमाश, की अंधाधुंध फायरिंग

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर बताए गए ठिकाने पर पहुँची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा और हवा में चेतावनी के तौर पर फायर किया। लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। सुमित नामक बदमाश ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पैरों में लगी गोली

पुलिस ने दोनों बदमाशों को कई बार सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन बदमाश नहीं रुके और भागने की कोशिश करने लगे, इस दौरान उनका पीठू बैग भी वहीं गिर गया। बदमाशों को दबोचने के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उनके पैरों पर गोलियां चलाईं, जिससे गोली लगने से दोनों बदमाश जमीन पर गिर पड़े और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

पुलिस ने उनके कब्जे से 315 और 32 बोर के अवैध पिस्तौल तथा दूसरे बदमाश चंद्रमोहन उर्फ सुमित के कब्जे से अवैध देसी कट्टा बरामद किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी बदमाशों की पहचान जींद जिले के गाँव ढाठरथ निवासी अमन उर्फ लाखा और सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के देवीनगर निवासी चंद्रमोहन उर्फ सुमित के तौर पर हुई।

पुलिस ने घायल बदमाशों को जींद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया और जाँच शुरू कर दी। प्रारंभिक जाँच में सामने आया है कि इन दोनों बदमाशों ने 22 अक्टूबर को गाँव ढाठरथ निवासी रिंकू पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ पिल्लूखेड़ा थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 132, 221 और आर्म्स एक्ट (25/54/59 Arms Act) के तहत Police Fir दर्ज की है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों बदमाश खुंगा नहर के पास किस बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

Leave a Comment