'अब तक हरियाणा न्यूज' की ओर से दीपावली संदेश 

🪔 दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 🪔

अब तक हरियाणा न्यूज परिवार की ओर से आप सभी पाठकों, दर्शकों और समस्त देशवासियों को रोशनी के महापर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!

दीयों का यह पावन पर्व आपके और आपके परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियां लेकर आए।

सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचारों का आपका अपना भरोसा — अब तक हरियाणा न्यूज।

✨ शुभ दीपावली! ✨

टीम 'अब तक हरियाणा न्यूज'

हर खबर पर हमारी नजर, हर खबर सबसे पहले।

सिंधरावली में खूनी दिवाली: गुरुग्राम में कार सवार युवक की गोली मारकर हत्या: दिल्ली-जयपुर हाईवे के सर्विस लेन पर वारदात

By sunilkohar

Published On:

सिंधरावली में खूनी दिवाली: गुरुग्राम में कार सवार युवक की गोली मारकर हत्या: दिल्ली-जयपुर हाईवे के सर्विस लेन पर वारदात

---Advertisement---

Gurugram Sindhrawali Murder News

सिंधरावली में खूनी दिवाली, बस स्टैंड पर गोली मारकर युवक की हत्या

हरियाणा के गुरुग्राम जिले का गांव सिंधरावली सोमवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से कांप उठा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव के बस स्टैंड के पास सर्विस लेन पर बदमाशों ने कार को रोककर उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। करीब 15 गोलियां लगने से कार सवार दीपक नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कार में मिला खून से लथपथ शव

सोमवार की सुबह सिंधरावली गांव के लोगों को गांव के बस स्टैंड पर एक कार खड़ी दिखाई दी और उसमें खून से लथपथ हालत में युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सवार युवक को 15 गोलियां मारी गई थीं, जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक गैंगस्टर अशोक राठी गैंग का सक्रिय सदस्य, गैंगस्टर की पत्नी की हत्या का लगा था आरोप

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक दीपक उर्फ दीपू, अशोक राठी गैंग का सक्रिय सदस्य था और उस पर अशोक राठी की पत्नी सुषमा की हत्या का भी आरोप लगा था। इसलिए पुलिस इस मामले को गैंगवार के एंगल से जोड़कर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।

दिवाली के पटाखों की आवाज के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट

गुरुग्राम के सिंधरावली गांव के ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने गोलियां चलने की आवाज नहीं सुनी, क्योंकि दिवाली की रात गांव में त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा था और बच्चे आतिशबाजी कर रहे थे। लेकिन सुबह उठकर जब लोग घर से बस स्टैंड की तरफ गए, तो कार के शीशे टूटे हुए थे और कार में दीपक उर्फ दीपू खून से लथपथ हालत में मृत पड़ा था। उसने सीट बेल्ट लगाई हुई थी।

सिंधरावली में खूनी दिवाली: गुरुग्राम में कार सवार युवक की गोली मारकर हत्या: दिल्ली-जयपुर हाईवे के सर्विस लेन पर वारदात

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने सर्विस लेन पर आने के बाद दूसरी कार से दीपक उर्फ दीपू की कार को ओवरटेक करके रोका, और जब तक वह कुछ संभाल पाता, तब तक उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इससे उसकी गाड़ी के शीशे टूट गए और करीब 15 गोलियां लगने से उसका पूरा शरीर छलनी हो गया। इस कारण उसकी मौके पर ही कार की ड्राइवर सीट पर मौत हो गई। बदमाशों ने दीपक उर्फ दीपू की कार के टायर में भी गोली मारी हुई लग रही है, जिससे गाड़ी का टायर फटा हुआ है।

सिंधरावली में खूनी दिवाली: गुरुग्राम में कार सवार युवक की गोली मारकर हत्या: दिल्ली-जयपुर हाईवे के सर्विस लेन पर वारदात

इस संबंध में गुरुग्राम के बिलासपुर थाना प्रभारी सुनील से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि दीपक उर्फ दीपू दिवाली की रात करीब 12 बजे घर से कार में सवार होकर रवाना हुआ था। लगता है कि किसी ने फोन करके उसे बुलाया था, लेकिन जब वह गांव के बस स्टैंड के पास नेशनल हाईवे-48 के सर्विस लेन पर पहुंचा, तो पहले से ही घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे घेर लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक बदमाशों ने दीपक की कार पर करीब दो दर्जन फायर किए, जिनमें से दीपक को 10 से 15 गोलियां लगी होने की संभावना बनी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।

You Might Also Like

Leave a Comment