Chain Snatching in Tohana
Tohana News : डांगरा रोड बस अड्डे के सामने बुधवार शाम बाइक सवार तीन लोगों ने एक महिला को बातों में उलझाकर उसके सोने की बाली और ताबीज छीन लिया और मौके से फरार हो गए। आरोपितों में एक पुरुष, एक महिला और छोटी बच्ची शामिल बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार रत्ताखेड़ा निवासी चंद्रपति फिलहाल डांगरा रोड बस अड्डे के सामने रहती हैं। बुधवार शाम वह वहां मौजूद थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक व्यक्ति, महिला और छोटी बच्ची उनके पास पहुंचे। तीनों ने बातचीत के बहाने उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया।
इसी दौरान मौका पाकर उनके कान से सोने की एक बाली और गले से ताबीज छीन लिया। इसके बाद तीनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही टोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपितों की पहचान हो सके। पुलिस उनके भागने के रास्तों की भी जानकारी जुटा रही है।









1 thought on “टोहाना में महिला से झपटमारी: बातों में उलझाकर सोने की बाली व ताबीज छीनकर बाइक सवार फरार”