Sirsa News Today: सिरसा में विदेश भेजने के नाम पर 7 लाख रुपये की ठगी, कनाडा और नीदरलैंड वीजा का दिया था झांसा

By sunilkohar

Published On:

Sirsa News Today: परिवार सहित विदेश भेजने और वर्क वीजा लगवाने का झांसा देकर कंगनपुर निवासी एक व्यक्ति से सात लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जालंधर निवासी एक व्यक्ति ने कनाडा और नीदरलैंड का वीजा लगवाने के नाम पर यह राशि ली, लेकिन न तो वीजा लगवाया और न ही रुपये लौटाए। सदर थाना पुलिस ने आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। कंगनपुर निवासी पोलाश ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2022 में उसकी मुलाकात पंजाब के जालंधर निवासी विलसन मसीह से हुई थी। विलसन ने खुद को इमिग्रेशन एजेंट बताते हुए उसे पत्नी और दो बेटियों सहित कनाडा भेजने का भरोसा दिया और इसके लिए 25 लाख रुपये मांगे। पीड़ित के अनुसार उसने आरोपित और उसके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों तथा आनलाइन माध्यम से 2.67 लाख रुपये और 4.32 लाख रुपये नकद दिए। इस तरह कुल सात लाख रुपये अदा किए। पोलाश का आरोप है कि विलसन ने परिवार के पासपोर्ट भी अपने कब्जे में ले लिए व कनाडा की दो फाइलें रिजेक्ट होने की बात कहकर बाद में नीदरलैंड का वीजा लगवाने का आश्वासन दिया। रुपये देने के बाद जब उसने वीजा के बारे में पूछा तो आरोपित ने राशि लौटाने और पासपोर्ट देने से मना कर दिया।

---Advertisement---

वर्क वीजा लगवाने का झांसा देकर ठगी

Sirsa News Today: सिरसा में परिवार सहित विदेश भेजने और वर्क वीजा लगवाने का झांसा देकर कंगनपुर निवासी एक व्यक्ति से सात लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जालंधर निवासी एक व्यक्ति ने कनाडा और नीदरलैंड का वीजा लगवाने के नाम पर यह राशि ली, लेकिन न तो वीजा लगवाया और न ही रुपये लौटाए। सदर थाना पुलिस ने आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

जालंधर में विलसन मसीह मुलाकात

कंगनपुर निवासी पोलाश ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2022 में उसकी मुलाकात पंजाब के जालंधर निवासी विलसन मसीह से हुई थी। विलसन ने खुद को इमिग्रेशन एजेंट बताते हुए उसे पत्नी और दो बेटियों सहित कनाडा भेजने का भरोसा दिया और इसके लिए 25 लाख रुपये मांगे। पीड़ित के अनुसार उसने आरोपित और उसके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों तथा आनलाइन माध्यम से 2.67 लाख रुपये और 4.32 लाख रुपये नकद दिए। इस तरह कुल सात लाख रुपये अदा किए।

नीदरलैंड का वीजा लगवाने का आश्वासन

पोलाश का आरोप है कि विलसन ने परिवार के पासपोर्ट भी अपने कब्जे में ले लिए व कनाडा की दो फाइलें रिजेक्ट होने की बात कहकर बाद में नीदरलैंड का वीजा लगवाने का आश्वासन दिया। रुपये देने के बाद जब उसने वीजा के बारे में पूछा तो आरोपित ने राशि लौटाने और पासपोर्ट देने से मना कर दिया।

You Might Also Like

1 thought on “Sirsa News Today: सिरसा में विदेश भेजने के नाम पर 7 लाख रुपये की ठगी, कनाडा और नीदरलैंड वीजा का दिया था झांसा”

Leave a Comment