बरवाला में आज बिजली कटौती
Power Cut Barwala: बरवाला क्षेत्र के बिजली सब स्टेशन पर मरम्मत कार्य के चलते इस सब स्टेशन से सप्लाई होने वाली बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसको लेकर बिजली निगम के एसडीओ की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के बाडो पट्टी सब डिवीजन के तहत 22 नवंबर को 33 केवी सब-स्टेशन सरसौद में जरूरी मरम्मत का काम किया जाएगा।
बरवाला क्षेत्र बिजली सप्लाई बंद ( 33 केवी सब-स्टेशन सरसौद से
बिजली सप्लाई बंद)
DHBVN उपमंडल अधिकारी जितेंद्र मलिक ने बताया कि जिन मुख्य फीडरों और गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित होगी उनमें गांव बालक, धिंगताना, बहबलपुर और बाडो पट्टी, खेड़ी बर्की, बिचपड़ी, जेवरा, हाईवे के साथ लगता इलाका, जेवरा, खान बहादुर, मिरदाद, गांव सरसौद, किरोड़ी, राजली, पंघाल और तारा नगर, कनौह, पाबड़ा, किराड़ा, श्यामसुख व कृषि फीडर, जेएनवी स्कूल पाबड़ा, बालक जलघर शामिल हैं।
SDO जितेंद्र मलिक ने बताया कि इस कार्य के चलते सुबह साढ़े 8 से लेकर साढ़े 11 बजे तक कुल तीन घंटे बिजली की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।












