All India VC T20 Cricket Tournament : LUVAS Hisar ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

By sunilkohar

Published On:

All India Vice Chancellor T20 Cricket Tournament : LUVAS Hisar ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

---Advertisement---

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा बनाम लुवास

Hisar News in Hindi: लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार (LUVAS Hisaar) की क्रिकेट टीम ने 22वें अखिल भारतीय कुलपति टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपने छठे मुकाबले (क्वार्टर फाइनल) में Central University of Haryana को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

All India Vice Chancellor T20 Cricket Tournament के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लुवास हिसार क्रिकेट टीम के कप्तान विकास खरब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान विकास खरब की शानदार कप्तानी और टीम की अनुशासित एवं प्रभावशाली गेंदबाजी के चलते सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा की टीम 20 ओवर में 95 रन पर ही सिमट गई।

VC T20 cricket tournament 2026

LUVAS Hisar cricket team की ओर से डॉ. प्रवीण सांगवान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं कप्तान विकास खरब ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए। अमित कुमार (एके-47) ने 2 विकेट, जबकि राकेश झाझड़िया और संजू खान ने 1-1 विकेट हासिल किया।

22वां अखिल भारतीय कुलपति टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 95 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लुवास की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 9.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से डॉ. सतबीर शर्मा ने मात्र 21 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए, जबकि राकेश झाझड़िया ने 29 गेंदों में नाबाद 34 रन और डॉ. गौरव चराया ने 10 रन का योगदान दिया।

22वां अखिल भारतीय कुलपति टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी के लिए डॉ. प्रवीण सांगवान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। लुवास की टीम ने टूर्नामेंट में लगातार छठी जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम के इस शानदार प्रदर्शन से विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है।

Leave a Comment