Hisar Army Exercise Accident: हिसार सैन्य अभ्यास हादसा
Hisar Army Tank Accident: हिसार में सैन्य अभ्यास के दौरान दो जवानों के ऊपर से टैंक गुजर गया, जिसके कारण दोनों जवानों की दर्दनाक मौत हो गई। सैन्य अभ्यास के दौरान हुए इस Army tank accident से वहां हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना हिसार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, हिसार सैन्य छावनी के जवानों का भोजराज गांव के पास सैन्य अभ्यास चल रहा था। अभ्यास के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में सेना का टैंक वहां अभ्यास कर रहे दो जवानों के ऊपर से गुजर गया, जिससे दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
गांव भोजराज में सैन्य अभ्यास के दौरान हुए इस army tank accident की सूचना मिलते ही सदर थाना हिसार पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों जवानों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
हिसार सैन्य अभ्यास के दौरान शहीद हुए दोनों जवानों की पहचान नायक मनीष कुमार और नायक अंकुश कुमार के रूप में हुई है। नायक मनीष कुमार उत्तर प्रदेश के शामली के रहने वाले बताए जा रहे हैं, वहीं नायक अंकुश कुमार बदायूं के रहने वाले थे। दोनों टैंक मार्च के दौरान वहां तैनात थे।
Hisar Army Tank Accident की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जब नायक मनीष कुमार और नायक अंकुश कुमार सैन्य अभ्यास के दौरान टैंक मार्च में अपनी ड्यूटी दे रहे थे, तो धूल उड़ने की वजह से टैंक को ऑपरेट कर रहे जवान को ये दोनों दिखाई नहीं दिए और टैंक इनके ऊपर से गुजर गया। इस हादसे में दोनों जवान शहीद हो गए।








