भूना में घर में घुसकर चोरी, 5.31 लाख नकद और चांदी का सिक्का बरामद | Fatehabad News Today

By sunilkohar

Published On:

भूना में घर में घुसकर चोरी, 5.31 लाख नकद और चांदी का सिक्का बरामद | Fatehabad News Today

---Advertisement---

भूना चोरी मामले में बड़ा खुलासा

फतेहाबाद पुलिस की सीआईए रतिया टीम ने भूना के घर में  घुसकर चोरी के मामले में दो आरोपियों को  काबू किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 5 लाख 31 हजार 600 रुपये की नकदी, एक चांदी का सिक्का और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है।

दी का सिक्का और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद

सीआईए रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि भूना में घर में चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वार्ड नंबर 15 निवासी कृष्ण कुमार उर्फ काला पुत्र रोहताश कुमार और वार्ड नंबर 9 निवासी संजय उर्फ संजू पुत्र रामकुमार नायक के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की 5 लाख 31 हजार 600 रुपये की नकदी, एक चांदी का सिक्का और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद किया है।

सीआईए रतिया ने दो आरोपियों को दबोचा

इस संबंध में थाना भूना में 15 नवंबर को चोरी का मामला दर्ज किया गया था। सीआईए टीम ने दोनों आरोपियों को बरामद सामान सहित आगामी कार्रवाई के लिए भूना थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।

You Might Also Like

Leave a Comment