T20 Cricket Tournament: हिसार लुवास की टीम ने पंजाब को 79 रनों से हराकर फाइनल में किया प्रवेश

By sunilkohar

Published On:

T20 Cricket Tournament: हिसार लुवास की टीम ने पंजाब को 79 रनों से हराकर फाइनल में किया प्रवेश

---Advertisement---

All India Vice-Chancellor T20 Cricket Tournament

22वें अखिल भारतीय कुलपति टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला लुवास हिसार और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के बीच जम्मू विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान में खेला गया। इस T20 Cricket Tournament मुकाबले में लुवास हिसार की टीम ने पंजाब यूनिविसिर्टी (Panjab University) चंडीगढ़ की टीम को 79 रनों से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

 

LUVAS Hisar Cricket Team ने संभाली कमान

बल्लेबाजी में सांगवान और चराया ने संभाली कमान टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लुवास हिसार की टीम ने T20 Cricket Tournament के 19 ओवर में 146 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से डॉ. प्रवीण सांगवान ने सर्वाधिक 37 रन की पारी खेली। उनका बखूबी साथ निभाते हुए डॉ. गौरव चराया ने 31 रन और संदीप दहिया ने 19 रन का योगदान दिया। अंत में योगेश सेहरावत ने नाबाद 17 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती प्रदान की।

LUVAS vs Panjab University Semi Final

गेंदबाजों के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखरी पंजाब विवि की टीम 147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ (Panjab University) की टीम लुवास के गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम महज 14 ओवर में 67 रन पर ढेर हो गई।

लुवास की ओर से कप्तान विकास खरब ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट चटकाए। बल्लेबाजी में कमाल दिखाने वाले डॉ. प्रवीण सांगवान ने गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया और 4 ओवर में महज 16 रन खर्च कर 3 विकेट झटके। इसके अलावा राकेश झाझरिया और अमित कुमार के खाते में एक-एक विकेट आया।

Jammu University Cricket Tournament

खिताब के लिए अब जम्मू विश्वविद्यालय से होगी भिड़ंत पूरे T20 Cricket Tournament में अपने सभी मुकाबले जीतकर अजेय रही लुवास हिसार की टीम के हौसले बुलंद हैं। अब खिताबी मुकाबले में लुवास का सामना मेजबान जम्मू विश्वविद्यालय की टीम से होगा। T20 Cricket Tournament के सेमीफाइनल में मिली इस बड़ी जीत के बाद टीम की नजरें अब ट्रॉफी अपने नाम करने पर टिकी हैं।

Leave a Comment