Haryana State Level Science Quiz
प्रदेश स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में टैगोर स्कूल रहा प्रथम
Tagore School Narnaund विभिन्न शैक्षणिक विधाओं में नई बुलंदियां छू रहा है। टैगोर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौंद के होनहार छात्रों ने विद्यालय के इतिहास में एक और नया कीर्तिमान जोड़ दिया। 21 नवंबर को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा Haryana State Level Science Quiz (HBSE Science Quiz) का आयोजन किया गया।
बोर्ड चेयरमैन डा शंकरलाल धूपडा की उपस्थिति में आयोजित HBSE Science Quiz में पूरे प्रदेश भर से 70 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। जिसमें पूरे प्रदेश के प्रतिभाशाली छात्र शामिल रहे। इस राज्य स्तरीय प्रश्नोतरी में छंटनी हेतु एक लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया गया था। जिसमें टॉप 8 टीमों का चयन किया गया।
HBSE साइंस क्विज में टैगोर स्कूल नारनौंद प्रथम

HBSE Science Quiz में टैगोर स्कूल नारनौंद के छात्र प्रथम स्थान पर रहे। इसके अलावा इन आठ टीमों की एक मौखिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस प्रश्नोत्तरी में भी टैगोर स्कूल की टीम ने इतिहास रचते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करके विद्यालय ही नहीं अपितु संपूर्ण नारनौंद ब्लॉक को गौरवान्वित किया। टैगोर स्कूल नारनौंद की ओर से इस साइंस क्विज में 12वीं कक्षा के छात्र गौरव विकास, प्रीति शिवकुमार, कोमल सुरेंद्र पाल ने भाग लिया।
Tagore School Narnaund Wins First Prize in HBSE Science Quiz
इसके साथ ही HBSE Bhiwani के चेयरमैन ने इन विद्यार्थियों को 11000 रुपए की नगद पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। Tagore School Narnaund के प्रबंधक तुंशांत ने समस्त टैगोर परिवार को बहुत बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी छात्र मेहनत करके स्कूल का नाम रोशन करते रहेंगे और इसका श्रेय विद्यालय के समर्पित और कर्मठ अध्यापकों को दिया।








