भिवानी बोर्ड के आदेशों को ठेंगा! सिरसा के निजी स्कूल ने रोकी 12वीं की छात्रा की DMC
हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ ), सिरसाः नाथूसरी चौपटा खंड के एक स्कूल प्रबंधन पर HBSE 12th Exam कक्षा की एक छात्रा की मूल अंकतालिका अवैध रूप से रोकने, ब्लैकमेल करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस संबंध में परिवार मंच वेलफेयर ट्रस्ट सिरसा के सचिव बंसी लाल गोदारा ने जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत भेजकर सख्त कानूनी व विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
HBSE Rules for Original DMC
शिकायत के अनुसार छात्रा दिलजीत कौर पुत्री राजविंदर सिंह ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी (HBSE 12th Exam 2026) द्वारा मार्च 2026 में आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षा में 480 अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण की है। आरोप है कि परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद विद्यालय प्रबंधन ने उसकी मूल डीएमसी रोक ली है और उसे नाजायज रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
HBSE School Affiliation Rules
बंसी लाल गोदारा ने बताया कि HBSE 12th Marksheet न मिलने से छात्रा मानसिक तनाव झेल रही है और उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने के उसके अवसर प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने हरियाणा शिक्षा विभाग व बोर्ड के नियमों (HBSE Rules for Original DMC) का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी निजी विद्यालय को विद्यार्थी की मूल मार्कशीट या प्रमाणपत्र रोकने का अधिकार नहीं है। यह शिक्षा के अधिकार और विद्यार्थी के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला है।
ट्रस्ट ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर प्रबंधन के खिलाफ तत्काल एफआइआर दर्ज की जाए। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कर छात्रा को मूल डीएमसी दिलवाए और HBSE School Affiliation Rules के उल्लंघन पर विद्यालय की मान्यता के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाए।








