Narnaund missing woman news
Narnaund Missing News: नारनौंद से एक विवाहिता अपने तीन साल के बेटे सहित संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। विवाहिता बरवाला क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी और उसकी शादी वर्ष 2021 में कोथ खुर्द गांव में हुई थी। नारनौंद पुलिस ने विवाहिता की मां की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Koth Khurd woman missing with son
हिसार जिले के गांव फरीदपुर निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी स्वीटी की शादी वर्ष 2021 में हांसी जिले के गांव कोथ खुर्द निवासी संदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी स्वीटी की ससुराल में अनबन रहती थी। संदीप और स्वीटी का एक तीन साल का बेटा भी है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी स्वीटी अपने तीन साल के बेटे दक्ष को लेकर 22 नवंबर को अचानक लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी स्वीटी और दक्ष का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित महिला शिकायत लेकर मिर्चपुर पुलिस चौकी पहुंची। पुलिस ने फरीदपुर निवासी महिला की शिकायत पर उसकी बेटी और नाती (दोहिते) की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।











1 thought on “नारनौंद से विवाहिता तीन साल के बेटे सहित लापता, 2021 में कोथ खुर्द में हुई थी शादी | Narnaund Missing News”