Verification: eefe237ed2c24d7f

Adampur Bhadra Road : आदमपुर भादरा रोड़ एक्सीडेंट, एक्सीडेंट में 9 बेटियों के पिता की मौत

0 minutes, 2 seconds Read

हिसार जिले के मंडी आदमपुर भादरा रोड़ ( Adampur Bhadra Road Accident  ) पर पराली से भरे ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामाल दर्ज करके मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक 9 बेटियों का पिता था। जोकि अविवाहित हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को दी शिकायत में इंदिरा कॉलोनी मंडी आदमपुर निवासी बादल ने बताया कि उसका बड़ा भाई 42 वर्षीय कुलदीप किसी कार्य से अपने हीरो होण्डा मोटरसाईकिल पर सवार होकर दोपहर को जीतपुरा गांव गया था। रात को करीब साढ़े 8 बजे उन्हें सूचना मिली कि उसके भाई कुलदीप का आदमपुर भादरा रोड़ पर स्थित राज होटल आदमपुर नजदीक कृष्णा पेट्रोल पंप के पास एक्सीडेंट ( Adampur Bhadra Road Accident) हो गया है और डायल 112 पुलिस टीम उसे अस्पताल लेकर गई है।

बादल ने बताया कि सूचना मिलते ही वो मौके पर पहुंचे तो पता चला कि एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण उसके भाई की मौत हो गई है और उसके भाई का एक्सीडेंट महिद्रा अर्जुन ट्रैक्टर चालक जो पराली की गांठें भरे हुए था उसकी लापरवाही व तेज रफ्तार की वजह से हुआ है। जिसमें उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने बादल की शिकायत पर महिद्रा अर्जुन ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

मृतक 9 बेटियों का पिता

पुलिस को दी शिकायत में बादल ने बताया कि वो तीन भाई हैं और सभी शादी शुदा हैं। उसका बड़ा भाई कुलदीप भी शादीशुदा था और वो 9 बेटियों का पिता है। उसकी सभी 9 बेटियां अविवाहित हैं, जिनका पालन पौषण वो मेहनत मजदूरी करके करता था।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer