Verification: eefe237ed2c24d7f

Jind News in Hindi : सामान्य मौत नहीं, लुदाना गांव के सुरेन्द्र का मर्डर, पत्नी और प्रेमी पर आरोप

0 minutes, 4 seconds Read
Murder of Surender of Ludana village in Jind, wife and lover accused


पत्नी ने प्रेमी के साथ युवक को करंट लगाकर मारा, पहले सामान्य मौत समझकर किया अंतिम संस्कार

Jind News in Hindi : जींद जिले के लुदाना गांव के सुरेन्द्र की मौत करंट लगने से नहीं बल्कि धोखे से करंट लगाकर की गई थी। मौत के करीब एक महीने बाद मृतक के पिता ने पिल्लू खेड़ा मंडी थाना पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के गांव के ही युवक के साथ अवैध संबंध थे और उन दोनों ने ही उसकी हत्या की है। पीडि़त ने इसकी वीडियो का भी शिकायत में जिक्र किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पत्नी के प्रेमी ने फोन कर बुलाया

जींद जिले के गांव लुदाना निवासी नफेसिंह ने बताया कि 26 मार्च को उसके बेटे सुरेन्द्र की खेत में करंट लगने से मौत हो गई थी और उन्होंने अपने बेटे की अचानक मौत समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। उनको बाद में पता चला कि उसके बेटे सुरेन्द्र की पत्नी पूजा केे गांव के ही सोनू के साथ अवैध संबंध हैं। जिस रात को उसके बेटे को करंट लगने से मौत हुई उस दिन सोनू ने फोन कर किसी बहाने उसे खेत में बुलाया था।

सीसीटीवी कैमरों में साथ जाते दिखे, वापस अकेला आया

नफेसिंह ने बताया कि उसने इस बात की तह तक जाने के लिए गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो सुरेन्द्र व सोनू एक साथ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन वापस अकेले सोनू आता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने जब सोनू से सुरेन्द्र के खेत से वापस आने के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसने खुद सुरेन्द्र को उसके घर छोड़ दिया है, लेकिन कहीं भी वीडियो में सुरेन्द्र सोनू के साथ आता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। बार बार पूछने पर भी सोनू ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

परिवार के सामने कबूल किया

नफेसिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि सोनू ने कबूल करते हुए बताया कि उसने ही सुरेन्द्र को गाड़ी में डालकर आटा चक्की के पास डाल दिया था। पीडि़त व्यक्ति ने पुलिस से गुहार लगाई है कि वो सोनू और सुरेन्द्र की पत्नी से सख्ती से पूछताछ कर उन्हें न्याय दिलाएं। पुलिस ने नफेसिंह की शिकायत पर सोनू, पूजा व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer