---Advertisement---

अब सरकारी योजनाओं की चाबी बनेगी फार्मर आईडी: Agristack Farmer ID के लिए जरूरी कागजात

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

बिना Agristack Farmer ID के नहीं मिलेगा सरकारी लाभ

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 Agristack Farmer ID :  एग्रीस्टैक फार्मर आईडी प्रत्येक किसान के लिए अनिवार्य है। इस आईडी के बनने के बाद ही किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि फार्मर आईडी को लेकर जिला के सभी गांवों में विभागीय टीमें जा रही हैं, जहां किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ फार्मर आईडी बनाने का कार्य लगातार जारी है।

डीसी अभिषेक मीणा ने किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बनवाएं और इस कार्य में टीमों का सहयोग करें। साथ ही अन्य किसानों को भी फार्मर आईडी बनवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ एग्रीस्टैक फार्मर आईडी के माध्यम से ही दिया जाएगा।

 

भविष्य की सभी योजनाएं Agristack Farmer ID से होंगी लिंक

डीसी ने बताया कि आने वाले समय में:

  • पीएम किसान सम्मान निधि
  • बैंक ऋण
  • फसल क्षतिपूर्ति योजना
  • खाद और बीज अनुदान
  • कृषि आधारित अन्य सरकारी योजनाएं

का लाभ सिर्फ एग्रीस्टैक फार्मर आईडी के माध्यम से ही दिया जाएगा। ऐसे में जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनेगी, वे योजनाओं से वंचित रह सकते हैं।

डीसी ने बताया कि फार्मर आईडी बनाने का मुख्य उद्देश्य किसानों की पहचान को सुरक्षित करना और उन्हें सरकारी सेवाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराना है। इसके लिए अधिकारी मिशन मोड में कार्य करें ताकि प्रत्येक किसान की एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बन सके। उन्होंने बताया कि भविष्य में बैंक ऋण, पीएम किसान सम्मान निधि, फसल क्षतिपूर्ति, खाद-बीज तथा विभिन्न कृषि अनुदान आधारित योजनाओं का लाभ एग्रीस्टैक फार्मर आईडी के माध्यम से ही दिया जाएगा।

Agristack Farmer ID के लिए ये दस्तावेज जरूरी

डीसी ने बताया कि एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बनवाने के लिए किसानों को मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड, पिछली फसल के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण की प्रति या जमीन से संबंधित फर्द साथ लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि किसान स्वयं भी एग्रीस्टैक फार्मर आईडी के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

 

हरियाणा के ताजा समाचार:

खरखौदा में अंकित रिढाऊ का एनकाउंटर, लगी दो गोलियां, आईएमटी एरिया में मुठभेड़,

जाट शासकों की वीरता की कहानी, जाटों का इतिहास,

इनेलो की रणनीति से भाजपा कांग्रेस में खलबली, इनेलो नेता ने कांग्रेस विधायक को लिया आड़े हाथों,

Breaking News: अमेरिका की जगह भेज दिया अफ्रीका; हिसार का सनसनीखेज मामला, बंधक बनाकर दी यातनाएं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हिसार में युवक की पीट पीटकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी, पुरानी रंजिश को लेकर मर्डर, परिजनों ने दी चेतावनी

Hisar Murder News: हिसार में युवक की पीट पीटकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी, पुरानी रंजिश को लेकर मर्डर, परिजनों ने दी चेतावनी

August 4, 2026

Live-in Partner Rights:  लिव-इन पार्टनर को भी मिलेगा पत्नी जैसा हक, क्या अब हर लिव-इन पार्टनर को पत्नी का दर्जा मिल जाएगा?

August 3, 2026

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Latest News: हिसार में संयुक्त किसान मोर्चा का ‘जेल भरो आंदोलन का ऐलान, किसान-मजदूरों ने बनाई रणनीति

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026

Accident News: ट्रैक्टर बाइक की टक्कर; सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

August 3, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer