Verification: eefe237ed2c24d7f

अन्नपूर्णा फाईनैंस प्राईवेट के कर्मचारी ने की महिलाओं से लाखों रुपए की धोखाधड़ी, मुद्रा लोन के नाम पर महिला ने की ठगी

0 minutes, 7 seconds Read

Annapurna Finance Private employee defrauded women of lakhs of rupees, and woman cheated in the name of Mudra loan

Shahbad kurukshetra News Toda: ग्रामीण महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करके 2 लाख 55 हजार रुपए लेकर फरार होने के आरोप में एक कर्मचारी के खिलाफ शाहाबाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अन्नपूर्णा फाईनैंस प्राईवेट लिमिटेड शाखा शाहाबाद के प्रबंधक गुरमीत ने कहा कि कैथल निवासी राम कैलाश उनकी शाखा में फील्ड स्टाफ के पद पर पिछले 17 महीने से कार्य कर रहा था।

उसका कार्य गांव गांव जाकर महिलाओं को ग्रुप में लोन देना, उनसे लिए गए लोन से किश्त लेना था। शिकायत में कहा गया कि आरोपी राम कैलाश ने पहले तो शाखा में सही ढंग से सही कार्य करके अपना विश्वास बनाया लेकिन कुछ समय बाद वह कुछ महिलाओं द्वारा लिए गए किश्तों के पैसे जो लगभग 2 लाख 55 हजार 611 रुपए बनते हैं लेकर फरार हो गया है।

जिस कारण अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी शाखा की छवि धूमिल हुई है व अन्य काम करने वाले स्टाफ को मानसिक व आर्थिक परेशानी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा आरोपियों की मांग पर शिकायतकर्ता ने उन्हें साढ़े 7 लाख रुपए नकद अपने घर पर दिए। इसके बाद आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे और फोन उठाना भी बंद कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

 

शाहाबाद पुलिस ने लोन पास करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव उगाला निवासी बलदेव सिंह ने कहा कि वह एक अपाहिज व्यक्ति है और उसकी मुलाकात रितिका तनेजा से उसके प्रताप मंडी स्थित कार्यालय में हुई थी।

जहां पर उसने कहा कि वह बैंकों से मुद्रा लोन करवाती है और लोन पास करवाने के नाम पर 10 प्रतिशत कमीशन लेती है। आरोपी को आश्वासन दिया था कि लोन पास करवाने की पूरी गारंटी है क्योंकि उसकी सभी बैंकों में अच्छी जान पहचान है। शिकायतकर्ता उसकी बातों में आ गया और 15 लाख दिलवाने की बात कही।

जिस पर उसने सभी कागजात व गुगल पे द्वारा लगभग 2 लाख रुपए दे दिए। शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने उसे कोई लोन नहीं दिलवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

बिना टिकट मिले रामबिलास शर्मा करेंगे नामांकन, मंत्री बनवारी लाल सहित अन्य की कटी टिकट, भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, पिहौवा से उम्मीदवार ने लौटाया टिकट

उम्मीदवारों के ऐलान से भाजपा में उठी विरोध की चिंगारी, भाजपा में लगी इस्तीफों की झड़ी, रामकुमार गौतम से लेकर अनूप धानक का विरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *