Verification: eefe237ed2c24d7f

Arjun Chautala Statement : अर्जुन चौटाला का जजपा-कांग्रेस पर हमला – संगठन में थे जयचंद, इनेलो को कमजोर किया, अब खुद खत्म

0 minutes, 6 seconds Read

Arjun Chautala Statement iso hisar unit formation

Hisar News Today : हिसार इंडियन नेशनल लोकदल की छात्र इकाई इंडियन स्टूडेंट अधर्गेनाइजेशन (आइएसओ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रानियां से विधायक अर्जुन सिंह चौटाला ( Arjun Chautala Statement ) ने कहा कि पहले संगठन में जयचंद थे। उन्होंने इनेलो को कमजोर किया। मगर वह अब खुद भी खत्म हो गए है। चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरा शेरो-शयरी के अलावा कुछ नहीं बोले। उनकी तरफ से जनता की आवाज को विस में बुलंद किया गया। यह बात वह मंगलवार को जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोल रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे पहले आइएसओ की हिसार इकाई गठित की गई। इसमें जाट कालेज हिसार में राहुल दुहन कुंवारी को प्रधान और सीआर ला कॉलेज में केशव और गल्स विंग में प्रियंका भांभू को प्रधान बनाया गया है।

विधायक Arjun Chautala Statement देते हुए कहा कि कांग्रेस अपने आप को बड़ी पार्टी कहती है। मगर वह 13 साल से न जिला अध्यक्ष बना पाई थी। अब वह लीडर आपोजिशन भी नहीं बना पाई है। कांग्रेस में काफी लोग ऐसे है जिसने भाजपा को जितवाने का काम किया। पूर्व मुख्यमंत्री पर बोलते हुए चौटाला ने कहा कि विस में उनकी तरफ से जनता की आवाज को नहीं उठाया गया। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बात करने के बजाए वह बीच में ही चले गए। चौटाला ने कहा कि सरकार भी जनता को न्याय नहीं दे पा रही थी। भिवानी के मामले में सीबीआइ का सहारा लेना पड़ा।

 

Arjun Chautala Statement ने अपने भाषण में कहा कि सीईटी में 13 लाख एप्लीकेशन आई। मगर नौकरी कितनों को मिलेगी। बाकी सभी युवा बेरोजगार ही रहेंगे। सरकार युवाओं के लिए कुछ नहीं कर पा रही है। आइएसओ की हिसार इकाई गठित, कई कालेजों में पदाधिकारी नियुक्त आइएसओ की हिसार में नई इकाई का गठन जाट धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएसओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रानियां से विधायक अर्जुन सिंह चौटाला ने की। इनेलो के राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद सिंह लोहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer