---Advertisement---

Uklana Nagar Palika : उकलाना नगर पालिका में 12 लाख का चेक घोटाला, दो गिरफ्तार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Uklana Nagar Palika check ghotala

Uklana Nagar Palika : नगर पालिका के तत्कालीन सचिव प्रधान और ठेकेदार ने मिलकर सरकारी पैसे को चूना लगाते हुए 12 लाख रुपए का फर्जी चेक घोटाला सामने आया है। पुलिस ने 17 जून 2025 को नगर आयुक्त की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों केकब्जे से नगदी 70 हजार रुपए बरामद किए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

नगरपालिका उकलाना के फर्जी चेक घोटाले मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 हजार रुपये बरामद


मामले में जांच अधिकारी ASI राजबीर सिंह ने बताया कि थाना उकलाना में कार्यालय जिला नगर आयुक्त, हिसार से प्राप्त शिकायत व जांच रिपोर्ट में पाया गया कि नगरपालिका उकलाना ( Uklana Nagar Palika ) के फर्जी चेक के माध्यम से लगभग 12 लाख का गबन किया गया था। जांच में तत्कालीन सचिव, प्रधान, लिपिक और निजी फर्म Orion Enterprises Ltd. से जुड़े लोगों की संलिप्तता सामने आई।

 


पुलिस ने जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना उकलाना में 17 जून 2025 को संबंधित धाराओं में दर्ज केस में कार्रवाई प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने सघन प्रयासों के बाद नीलम (निवासी अग्रोहा) और महेंद्र सिंह (निवासी जाजनवाला, जिला जींद) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 70,000 रुपये बरामद किए। आरोपी नीलम और महेंद्र सिंह Uklana Nagar Palika गबन के मामले में संलिप्त थे। आरोपियों को पूछताछ उपरांत न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शेष गबन की गई राशि की बरामदगी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer