Verification: eefe237ed2c24d7f

Jind Bypass Rohtak News : ढाबा संचालक को गोली मारने का प्रयास

0 minutes, 6 seconds Read

Attempt to shoot Dhaba operator Jind Bypass Rohtak

Rohtak News : रोहतक के जींद बाइपास पर स्थित ढाबा संचालक को गोली मारने का प्रयास किया गया, लेकिन वह बाल बाल बच गया। आरोपी बाइक पर सवार होकर आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सिटी थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़ित अनिल कुमार ने बताया कि Jind Bypass Rohtak पर उसका ढाबा है। दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक सवार एक लड़का आया और बातें करना लगा। इसके बाद वह बाहर जाकर बाइक पर बैठ गया और उसे बाहर बुलाया। बाहर पहले से खड़ी एक गाड़ी से दूसरा युवक उतरा, जिसने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था।

 

बाइक व कार में पर सवार होकर आए बदमाश, जेब से निकाली पिस्टल, भागकर बचाई जान

अनिल कुमार ने बताया कि Jind Bypass Rohtak पर उसके ढाबे के पास कार से उतरे युवक ने आते ही जेब से पिस्टल निकाली और लोड करने लगा। आरोपी ने उसकी तरफ पिस्टल को घुमाया। जैसे ही उसका ध्यान पिस्टल पर पड़ा तो उसने आरोपित को धक्का मारा और भागकर अपनी जान बचाई। आरोपित ने पीछे से उसके ऊपर फायर करने का प्रयास भी किया। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़ित ने बताया कि बाइक सवार युवक का नाम शिवम जो गांव गद्दी खेड़ी का रहने वाला है। वह नवीन, नीरज और अक्षय के साथ रहता है। उनके साथ करीब एक साल पहले झगड़ा हुआ था और उसी रंजिश में अक्षय, अनिल हुड्डा और नीरज ने हमला भी किया था। इन सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

सिटी थाना एसएचओ ने बताया कि Jind Bypass Rohtak ढाबा संचालक अनिल कुमार की तरफ से एक शिकायत मिली है। पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer