Verification: eefe237ed2c24d7f

आजाद Naloi Murder Case में चौथा आरोपी भी पुलिस ने किया काबू, 2 दिन के रिमांड पर अदालत ने भेजा

0 minutes, 6 seconds Read

Azad Naloi Murder Case Update : पुलिस मामले से जुड़ी 2 महिलाओं व एक अन्य आरोपियों को कर चुकी है काबू

Siwani Mandi News : सी.आई.ए. स्टाफ प्रथम भिवानी ने नलोई निवासी आजाद का अपहरण व हत्या ( Naloi Murder Case ) मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार के द्वारा जिला पुलिस को जिले में हत्या जैसे संगीन अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर ऐसे आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाने के निर्देश दिए हुए हैं जो इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सी. आई.ए. स्टाफ प्रथम भिवानी ने नलोई निवासी आजाद का अपहरण व हत्या ( Naloi Murder Case ) करने के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

थाना सिवानी पुलिस को मृतक आजाद की मां बाला ने एक शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बतलाया कि उसके बेटे आजाद की आरोपियों ने षडयंत्र रचकर, अपहरण कर हत्या ( Naloi Murder Case ) कर दी है जो इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अभियोग थाना सिवानी में दर्ज किया था।

मामले में कार्रवाई करते हुए सी.आई.ए. स्टाफ प्रथम भिवानी के उप निरीक्षक अमरजीत ने आजाद का अपहरण व हत्या करने के मामले में चौथे आरोपी को तोशाम बाईपास भिवानी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मनदीप निवासी नलोई जिला भिवानी के रूप में हुई है।

 

पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से Naloi Murder Case में गहनता से पूछताछ की जाएगी वहीं अभियोग में दो महिलाओं सहित आरोपी प्रदीप को पुलिस के द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है वहीं अभियोग में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

 

गर्दन काटकर चाचा की हत्या, पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में मर्डर,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer