Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News: हिसार से बीटेक छात्र का अपहरण, मारपीट कर गाड़ी व 34 हजार नकदी छीनी

0 minutes, 6 seconds Read

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar News : हिसार जिले के बरवाला के रहने वाले बीटेक छात्र कृष्ण कुमार से चार युवकों ने अपहरण कर मारपीट की, साथ ही उसकी गाड़ी में टक्कर मारकर गाड़ी भी छीन ली। आरोप है कि उसकी गाड़ी में 34 हजार की नकदी भी थी, जो आरोपितों ने ले ली। छात्र कृष्ण कुमार की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

B.Tech student kidnapped from Auto Market Hisar

पुलिस को दी शिकायत में सरसौद निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि 12 जून को वह अपने दोस्त सरसौद निवासी कुनाल के साथ अपनी गाड़ी को ठीक करवाने हिसार में न्यू आटो मार्केट में आए हुए थे। गाड़ी ठीक होने के बाद रात करीब 8.30 बजे वे घर जाने लगे तो एक क्रेटा गाड़ी के चालक ने अपनी गाड़ी से उसकी गाड़ी में सामने से टक्कर मारी। इसके बाद गाड़ी को पीछे करके दोबारा से उसकी गाड़ी में टक्कर मारी। उसने गाड़ी से नीचे उतरकर देखा तो उसकी गाड़ी में टक्कर मारने वाली क्रेटा में चार युवक बैठे थे। उसने चालक सीट पर बैठे युवक को पहचान लिया। ( Abtak Haryana News

 

कृष्ण कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि चालक सीट पर खरक पूनिया निवासी आशीष पूनिया था। उसने आशीष गाड़ी से तीन लड़कों समेत डंडे व गंडासी लेकर उतरा। वे सभी उससे मारपीट करने लगे। उसकी गाड़ी को भी डंडे व गंडासी से बुरी तरह से तोड़ दिया। चारों ने मिलकर उसके दोस्त कुनाल को गाड़ी से नीचे उतार दिया। आशीष उसे गंडासी मारने लगा तो वह नीचे बैठ गया। आशीष की गंडासी गाड़ी के बोनट पर लगी। वह दोबारा वार करने लगा तो वह नीचे बैठकर वहां से निकलकर भागने लगा। वह भाग कर पेड़ों की तरफ गया तो आशीष व उसके तीनों साथियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। ( Ab tak Haryana News

 

ईंट मारकर तोड़ा मोबाइल फोन

चारों उसके साथ दोबारा मारपीट करने लगे और उसे बंधक बना लिया। उसने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने की कोशिश की तो आशीष ने उसके हाथ से फोन छीन लिया और ईंट मारकर उसके फोन को तोड़ दिया। उसकी गाड़ी के डैश बोर्ड में 34 हजार रुपये, चार चेकबुक व कागजात भी थे। जिनके बारे में उसे नहीं पता उन्होंने लिए है या नहीं, क्योंकि उसकी छीनी हुई गाड़ी उन्हीं के पास है।  आस पास के मिस्त्रियों ने उसे छुड़वाया और डायल 112 की गाड़ी भी मौके पर आ गई। पुलिस ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा दिया। अब भी आशीष व उसके साथी उसके व उसके परिवार वालों पर राजीनामा का दबाव बना रहे है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। वजह रंजिश कोई नहीं है। गाड़ी की टक्कर लगने से झगड़ा शुरू हुआ था। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। ( Haryana News Today

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer