Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar Murder News : हिंदवान में तेजधार हथियार से युवक की हत्या, गली में नाली की सफाई को लेकर विवाद

0 minutes, 9 seconds Read

नवीन शाम को घर से बाहर टहलने के लिए निकला था, पड़ोसी घात लगाए थे बैठे हमलावर

Hisar News : हिसार जिले के गांव हिंदवान में पुराने विवाद को लेकर एक युवक की तेजधार हथियारों से हमला करके हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक युवक बी फार्मेसी का छात्र था। इसकी सूचना मिलते ही भारी पुलिस पर गांव में पहुंचा और रात भर गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए पुलिस बल को तैनात कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही डीएसपी सहित थाना प्रभारी भी गांव में पहुंचे और जानकारी हासिल की। ( Hindwan Murder News

 

Hisar Hindwan Naveen murdered with sharp weapon

बताया जा रहा है कि हिंदवान गांव में घर के सामने नाली की सफाई न करने पर हुए विवाद की रंजिश में हिंदवान के 33 वर्षीय नवीन की पड़ोसियों ने तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी। नवीन बी फार्मेसी कर रहा था। मृतक के परिजनों की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि नवीन शाम छह बजे के करीब घर के बाहर टहलने निकला तो पड़ोसी घात लगाए पहले से ही तैयार बैठे थे। ( Abtak Haryana News

 

घर से खेतों की तरफ जाते समय करीब 15 लोगों ने जिनमें महिलाएं भी शामिल थी। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि इन सभी ने नवीन पर गंडासी, तलवार, ईंटों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाव करने आई नवीन की मां सावित्री व चाचा राजबीर पर भी तेजधार हथियारों से हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया। तीनों को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से तीनों को स्वजन निजी अस्पताल में ले जाने लगे तो नवीन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। नवीन की मां व चाचा को राजगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ( Haryana News Abtak

सूचना मिलने पर सदर थाना से पुलिसकर्मी व डीएसपी सुनील भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल हो गया है। पुलिस ने रात के समय गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी। उधर मृतक के परिजनों का आरोप है कि घायलों को सरकारी अस्पताल में उपचार नहीं मिला जिसके कारण उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में जाना पड़ा। लेकिन नवीन की जान नहीं बचाई जा सकी। ( Haryana Abtak News

 

नवीन की मां बोली : मैंने बचाने की कोशिश, जमीन पर गिरने के बाद भी बेटे नवीन पर करते रहे वार

मृतक नवीन की मां सावित्री ने बताया कि मेरा बेटा नवीन शेर था, अकेला पांच लोगों से लड़ सकता था। लेकिन पड़ोसियों ने मेरे बेटे को घेर कर मारा है। शनिवार शाम को बेटा घर से घूमने निकला था, लेकिन पड़ोसी घात लगाए बैठे थे। इनके तीन से चार परिवार के लोगों ने महिलाओं को साथ लेकर मेरे बेटे पर हमला किया, ईंटे मारी, गंडासी, तलवार से वार किए। मेरे बेटे को बचाने के लिए मैं आई तो मेरे हाथ पर भी गंडासी से वार कर दिया। मेरी आंखों के सामने बेटे के मुंह पर टांगों पर सिर पर वार करते रहे। (Hindwan Naveen Murder Case Update) 

 

दो साल पहले हुई थी शादी छह महीने की है बेटी

नवीन की शादी दो साल पहले हुई थी। उसकी एक छह माह की बेटी है। निजी अस्पताल में नवीन की मां व चाचा के पास नवीन की पत्नी भी पहुंची थी। नवीन का एक छोटा भाई है चंद्रमोहन, वह प्रापर्टी डीलर का काम करता है। वहीं नवीन के पिता सरकारी नौकरी से रिटायर है। नवीन के पिता आठ भाई है। नवीन की मां ने बताया कि पड़ोसी कृष्ण से नाली को लेकर अक्सर विवाद रहता था। 10 दिन पहले भी नाली की सफाई को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान नवीन के पिता प्रताप ने नाली में पड़े पालीथिन को हटाने को कह दिया था। इसी बात पर पड़ोसियों ने विवाद शुरू कर दिया था। शनिवार दोपहर भी नाली को लेकर दोबारा से विवाद हुआ था, जिसके बाद कई युवक लाठी, डंडे लेकर पहुंच गए थे, हालांकि उस समय डायल 112 पर काल कर पुलिस को बुला लिया था। उस दौरान धमकी दे रहे थे कि उनके यहां कई जेल काट चुके है। मारने की धमकी दे रहे थे। लेकिन शाम को आरोपितों ने वारदात को अंजाम दे दिया। 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *