---Advertisement---

Haryana Jind News : जींद में समझौता न करने पर सरपंच के बेटे ने पंच को पीटा, पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Haryana Jind News: Sarpanch’s son beats up Panch for not reaching compromise in Jind, accused of threatening him with pistol

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रतिकात्मक फोटो 

हरियाणा जींद न्यूज : पंचायत प्रस्ताव तथा पूर्व में दर्ज कराए गए मुकदमें में समझौता न करने से खफा सरपंच के बेटे ने दोस्तों के साथ मिल कर पंच की पिटाई कर डाली। आरोप है कि आरोपित ने असलहा दिखा कर पंच को मारने की भी धमकी दी। अलेवा थाना पुलिस ने पंच की शिकायत पर चार के खिलाफ मारपीट करने, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गांव पेगां के पंच नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में राशन की सरकारी दुकान पर बैठा था। उसी दौरान गांव के सरपंच का बेटा सुरेंद्र तीन साथियों के साथ गाड़ी लेकर पहुंचा और पंचायत प्रस्ताव तथा पूर्व में गांव के ही अमित के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकों में समझौता के लिए हस्ताक्षर करने के लिए कहा। उसने बिना मीटिंग हुए प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। साथ ही कहा कि जब मीटिंग होगी उस दौरान सभी पंचों के साथ वह भी हस्ताक्षर कर देगा। उसी दौरान अमित ने गोली मारने की धमकी दी। आरोपितों ने उसके साथ हाथापाई करते लात व घूसे मारने शुरू कर दिए। शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिस पर आरोपित धमकी देते फरार हो गए। अलेवा थाना पुलिस ने नरेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अलेवा थाना के जांच अधिकारी जयबीर ने बताया कि पंच ने चार युवकों पर आरोप लगाते शिकायत दी थी। पुलिस ने पंच की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Haryana News WhatsApp group

Haryana Breaking News Today 

किसान आंदोलन टू : क्या किसान, जवान फिर होंगे आमने-सामने; पुलिस की किसान आंदोलन को कुचलने की कानूनी तैयारी

Meham News: महम चौबीसी के गांव में सिंचाई करने गए भाइयों पर हथियारों से हमला

Haryana Education News: हरियाणा के सभी गांव में बनवाई जाएगी डिजिटल लाइब्रेरी, लगभग 1500 हो चुकी स्थापित

Hansi News: हांसी के नजदीकी गांव में युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पत्नी गई थी मायके

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर हत्याकांड को लेकर लोरेंस बिश्नोई गैंग का दावा निकला झूठा, जाने मैसिज में क्या लिखा

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

हिसार कोर्ट फायरिंग मामला: अदालत ने बरी किया; दुश्मनों ने विनोद काना को उतारा मौत घाट

August 20, 2026

Jind News: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर की मौत; बेस्ट रेडर मोहित दलाल की मौत से खेल जगत में मायूसी

August 20, 2026
गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

Live Update: हिसार कोर्ट में फायरिंग; गैंगस्टर विनोद काना को गोलियों से भूना, बदमाशों ने मारी दस गोली, दो हवाई फायर

August 20, 2026

Jind Rani Talab Mahaaarti: मैंने भोला मिल्या था नींद में, बोल्या बेटा मिलूंगा जींद में… भजन पर झूमे श्रद्धालु

August 20, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer