Barwala News: Dialogue with traders on Union Budget
Barwala News : केंद्रीय बजट 2026 को लेकर बरवाला में व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार को किसान रेस्ट हाउस बरवाला में केंद्रीय बजट पर व्यापारियों की मंशा दूर करने के लिए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा रहे।
केंद्रीय बजट से व्यापार जगत को मिलेगी नई ऊर्जा और गति
कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट देश की मजबूत अर्थव्यवस्था, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है। उन्होंने कहा कि इस बजट में छोटे एवं मध्यम व्यापारियों, स्टार्टअप्स, एमएसएमई सेक्टर, उद्योग तथा स्वरोजगार को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे व्यापार जगत को नई ऊर्जा और गति मिलेगी।
केंद्रीय बजट में अनेक दूरगामी प्रावधान

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कर प्रणाली को सरल बनाने, डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहन देने तथा व्यापारिक ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए बजट में अनेक दूरगामी प्रावधान किए गए हैं। इससे न केवल व्यापारियों का विश्वास बढ़ेगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने व्यापारियों से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने बजट से जुड़ी अपनी शंकाएं, सुझाव एवं अपेक्षाएं रखीं, जिनका कैबिनेट मंत्री ने विस्तारपूर्वक उत्तर देते हुए सरकार की मंशा और भावी योजनाओं की जानकारी दी। संवाद कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम उपरांत कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को भी सुना और मौके पर ही उनके समाधान की दिशा में अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यापारी संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
