---Advertisement---

Hansi News: हांसी पार्क में शव मिला; सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का रहस्य

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Lala Hukum Chand Park dead body found in Hansi News         

Hansi News : हांसी पार्क में शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान के प्रयास किए। बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए मृतक की पहचान हुई और उसके परिजन नागरिक अस्पताल पहुंचे। ‌

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लाल हुकुमचंद पार्क में अचेत अवस्था में पड़ा मिला व्यक्ति

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात को हांसी शहैके उमरा रोड़ पर स्थित लाल हुकुमचंद पार्क में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। ‌इसकी सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध अवस्था में पड़े व्यक्ति को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर में उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन मृतक के पास कोई भी ऐसा कागजात नहीं था जिससे उसकी पहचान हो पाए।

सोशल मीडिया के जरिए मृतक की पहचान

पुलिस ने इसकी सूचना आसपास के पुलिस थानों में दी और मृतक के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए। बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए मृतक की पहचान हुई तो उसके परिजन हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचे। ‌मृतक व्यक्ति की पहचान हांसी जिले के गांव प्रेम नगर निवासी 50 वर्षीय कुलदीप के रूप में हुई।

खाना खाने के बाद पार्क में घूमने गया था मृतक

मृतक के बेटे दीपक ने बताया कि उसका पिता ड्राइवरी का काम करता था और परिवार में अकेला कमाने वाला था। ‌ उसका पिता हर रोज शाम को खाना खाने के बाद पार्क में घूमने के लिए जाता था। डेली रूटीन के तहत ही मंगलवार के शाम को उसके पिता कुलदीप पार्क में घूमने के लिए गए थे। लेकिन देर रात तक भी घर नहीं पहुंचे। उन्होंने रात भर उसकी काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। ‌

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का रहस्य

बुधवार को जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पिता की फोटो देखी तो वह अस्पताल पहुंचे तो उनकी मौत का पता चला। मृतक के बेटे दीपक ने बताया कि वह उसके माता-पिता का इकलौता बेटा है और उसकी मां घरेलू महिला है। ड्राइवर कुलदीप की मौत कैसे हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही हो पाएगा। ‌ पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के ज्ञवाले कर दिया। ‌

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer