---Advertisement---

Fatehabad News: कुंड में डुबने से बच्चे की मौत; सिरसा में पसरा मातम, ननिहाल में मौत

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Fatehabad News: Child fell into water tank in Bhattu Kalan

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भट्टू कलां में पानी के कुंड में गिरा बच्चा

Fatehabad News: फतेहाबाद जिले के भट्टू कलां में पानी के कुंड में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चा अपनी मां के साथ मां के मामा घर मिलने के लिए आया था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

खेलते हुए बच्चा पानी के कुंड में गिरा

मिली जानकारी के मुताबिक सिरसा जिले के गांव बप्पा निवासी प्रेम कुमार की शादी फतेहाबाद जिले के भट्टू कलां गांव में हुई थी। प्रेम कुमार के ढाई साल का बेटा रजत अपनी मां महेंद्रो देवी के साथ अपने ननिहाल भट्टू कला में मां के मामा सतु के घर आया था। रजत घर पर ही खेल रहा था कि मंगलवार की शाम को अचानक वह घर में बने पानी के कुंड ( पानी स्टोर करने के टैंक ) में गिर गया।

 

 पानी के कुंड में पड़ा मिला बच्चा

काफी देर तक परिजनों को रजत दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन वो नहीं मिला। जब उन्होंने घर में बने पानी के कुंड में देखा तो बच्चा पानी के कुंड में पड़ा हुआ मिला। उसके मामा तुरंत ही कुंड में उतरे और अपने भांजे को पानी से निकलकर उपचार के लिए भट्टू कलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

सिरसा जिले के गांव में पसरा मातम

अपने बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही सिरसा जिले के गांव बप्पा में प्रेम कुमार के घर पर मातम पसर गया वहीं बट्टू कला में भी उसके मामा के घर पर सबका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ‌ इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। लेकिन परिजनों ने इसे इत्तेफाक बताया और बुधवार को बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

बस स्टैंड पर छात्राओं के बैग से पैसे चोरी, तीन महिलाएं काबू, पुलिस पूछताछ में जुटी

August 18, 2026

टोहाना पुलिस की छापेमारी, नन्हेड़ी गांव से महिला नशा तस्कर काबू, हेरोइन बरामद

August 9, 2026

फतेहाबाद मर्डर केस में भिवानी से एक गिरफ्तार, हमले में भिवानी का युवक घायल

August 9, 2026
Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026
फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

August 6, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer